गाजियाबाद: कोरियर के नाम पर 1 लाख की ठगी; 5 रुपये के भुगतान ने खाली किया खाता

गाजियाबाद के सिटी अपार्टमेंट में रहने वाले मनोज राय से कोरियर डिलीवरी के नाम पर ₹1 लाख की साइबर ठगी। इंटरनेट से मिला नंबर पड़ा महंगा। साइबर सेल जांच में जुटी।

गाजियाबाद । आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित सिटी अपार्टमेंट निवासी मनोज कुमार राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 30 मई उन्होंने अपने एक कोरियर की स्थिति जानने के लिए इंटरनेट पर मिले एक मोबाइल नंबर पर कॉल की थी। इसके बाद एक फोन आया और व्यक्ति ने खुद को कोरियर सेवा से जुड़ा बताते हुए डिलीवरी का पता जनरेट करने के लिए पांच रुपये का भुगतान कराया। इसके बाद ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.