गाजियाबाद: जीटी रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
गाजियाबाद के जीटी रोड पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी। नीरज अग्रवाल घायल, हाथ की हड्डी टूटी। पुलिस जांच में जुटी।
गाजियाबाद । जीटी रोड पर गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बाइक सवार के हाथ की हड्डी भी टूट गई। मालीवाड़ा के रहने वाले नीरज अग्रवाल ने शिकायत देकर बताया है कि 27 मई की सुबह करीब 11 बजे वह बाइक पर अपने घर से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में हापुड़ मोड़ से नए बस अड्डे की ओर जाते हुए तेज रफ्तार विपरीत दिशा से आ रहे छोटे हाथी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत नीचे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके हाथ की हड्डी भी टूट गई। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रास्ते में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है।