गाजियाबाद: मुरादनगर नहर में डूबे युवक का शव नाहल झाल से बरामद
गाजियाबाद के मुरादनगर नहर में डूबे 22 वर्षीय सुहेल का शव मसूरी थाना क्षेत्र की नाहल झाल में मिला। तीन दिन पूर्व नहाते समय हुआ था हादसा।
गाजियाबाद । मुरादनगर नहर में डूबे युवक का शव मसूरी थाना क्षेत्र की नाहल झाल में मिला। कई दिनों से खोज रहे परिजनों ने युवक की पहचान 22 वर्षीय सुहेल पुत्र जहीर निवासी शहजादपुर रोड शीला मिल मुरादनगर के रूप में की है। एसीपी ने बताया कि परिजनों ने मुरादनगर थाने में सुहेल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन दिन पूर्व सुहेल मुरादनगर गंगनहर में नहाने आया था जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है।