गुजरात में AAP की बड़ी जीत: 24 मई से अरविंद केजरीवाल का 3 दिवसीय दौरा और रोड शो

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में नर्मदा जिला पंचायत सीट जीतने के बाद AAP उत्साहित। अरविंद केजरीवाल 24 मई से 3 दिन के गुजरात दौरे पर, राजपीप्ला में करेंगे मेगा रोड शो।

गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने नर्मदा जिला पंचायत सीट जीत ली है. इसके बाद से आप के हौसले बुलंद है. बताया जा रहा है कि जीत से उत्साहित AAP के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल रविवार यानी 24 मई से तीन दिनों के लिए गुजरात दौरे पर जा रहे हैं. इन तीन दिनों के दौरान केजरीवाल 25 मई को राजपीप्ला में रोड शो करेंगे.

वहीं 24 और 26 तारीख को वे AAP पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे. आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर 24 मई को केजरीवाल गुजरात में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के दौरान पार्टी को लेकर गंभीर और विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी. पार्टी के बढ़ते जनाधार और कार्यकर्ताओं को लेकर भी आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.

कहा जा रहा है कि केजरीवाल गुजरात में भी दिल्ली की तरह बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार कर रहे हैं. जो आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को बेहतर रिजल्ट दे सके. अरविदं केजरीवाल इसके बाद आगे दिन यानी 25 मई को नर्मदा नदी के किनारे राजपीप्ला में रोड शो करेंगे. 26 मई को भी केजरीवाल गुजरात में रुकेंगे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करके भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

नर्मदा जिला पंचायत सीट की जीत ने बढ़ाया हौसला

आम आदमी पार्टी को नगर निगम में सफलता नहीं मिली. लेकिन, 34 जिला पंचायत चुनावों में से उसने एक सीट, नर्मदा जिला पंचायत, जीतने में कामयाबी हासिल की है. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने राज्य के अन्य स्थानीय स्वशासन चुनावों में भी महत्वपूर्ण सीटें जीती हैं. अब, आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, पार्टी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि केजरीवाल विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी मजबूत टीम तैयार कर रहे हैं. साथ ही उन सीटों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जहां पार्टी मजबूत स्थिति में हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.