गुड़गांव: 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
गुड़गांव पुलिस ने सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर बिहार से गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा। 4 किलो 456 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
गुड़गांव : सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने अवैध गांजा सप्लाई करने के एक आरोपी को 4 किलो 456 ग्राम अवैध गांजे के साथ काबू किया है। आरोपी बिहार से गांजा लाकर गुरुग्राम में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी नगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल, सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एक युवक राजीव चौक स्थित एनएच-48 पर बस स्टॉप के पास अवैध गांजा की सप्लाई करने आया है। पुलिस ने मौके पर दबिश मारते हुए युवक को 4 किलो 456 ग्राम अवैध गांजा सहित काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी संतोष कुमार पासवान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी नगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध गांजा बिहार से लेकर आया था और गुरुग्राम में नशा करने वाले लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचने की योजना थी। इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।