गुरुग्राम की बेटी की शानदार उपलब्धि, शूटिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान

गुरुग्राम की कक्षा 9वीं की छात्रा याना सिंह ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक।

गुरुग्राम : गुरुग्राम की कक्षा 9वीं की छात्रा याना सिंह ने जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ वूमेन ट्रैप (Women Youth – Trap) वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

बता दें कि 2 से 4 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में याना ने क्वालीफिकेशन राउंड में कुल 23 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पहले राउंड में 11 और दूसरे राउंड में 12 अंक अर्जित किए।

याना की इस सफलता में उनकी कोच वर्षा तोमर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। कोच के प्रशिक्षण और याना की कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने नॉर्थ जोन स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक हासिल किया।

याना की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, कोच और परिजनों ने खुशी जताई और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.