घरेलू हेयर कंडीशनर: मेथी और चावल से पाएं रेशमी और मजबूत बाल

क्या आपके बाल उलझते और टूटते हैं? सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह से जानें मेथी और चावल से बना केमिकल-फ्री डीप हेयर कंडीशनिंग पैक बनाने की आसान विधि।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह खानपान से लेकर बालों और त्वचा को हेल्दी करने के नुस्खे भी शेयर करती हैं. उन्होंने घरेलू चीजों से बनने वाला एक डीप हेयर कंडीशनिंग पैक बताया है. मेथी दाना, चावल जैसे इनग्रेडिएंट्स से बना ये हेयर पैक आपके बालों को रेशमी-मुलायम बनाएगा, जिससे आपके बाल उलझेंगे भी कम और इससे बालों का टूटना भी कम होगा. इसमें किसी तरह का केमिकल नहीं है, इसलिए इससे बालों को नुकसान भी नहीं होगा.

घर पर बना ये केमिकल फ्री हेयर कंडीशनर ज्यादातर किचन में मिलने वाली चीजों से ही बनकर तैयार हो जाएगा और एलोवेरा भी होम गार्डन में ही मिल जाता है. ऐसे में इस पैक को बनाना किफायती भी है. तो चलिए जान लेते हैं स्टेप बाय स्टेप इस हेयर कंडीशनिंग पैक की रेसिपी.

इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट

इस हेयर कंडीशनर या डीप कंडीशनिंग हेयर पैक में डाले जाने वाले ज्यादातर इन्ग्रेडिएंट्स आपको अपने घर में ही मिल जाएंगे. अगर अलसी न हो तो आप मार्केट से ले सकते हैं. ये सुपरमार्केट्स से लेकर ग्रॉसरी स्टोर तक पर आसानी से मिल जाती है.

  • 3 बड़े चम्मच मेथी दाना (रात भर भिगोए हुए)
  • 2 बड़े चम्मच पके हुए चावल
  • 2 बड़े चम्मच दही/मलाई
  • 3 बड़े चम्मच अलसी का जेल
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं ये कंडीशनर या हेयर पैक

थोड़े से पानी के साथ अलसी के बीज को उबाल लें, जब तक कि इसमें गाढ़ापन न आए लगे, ये जेल जैसा हो जाएगा.

छलनी से छानकर अलसी यानी फ्लेक्स सीड्स से जेल को अलग कर लें और एक तरफ रख दें.

अब मेथी दाना, पके हुए चावल और मलाई को डालकर ब्लेंड कर लें ताकि चे स्मूथ पेस्ट बन जाए.

इसमें अलसी का जेल और एलोवेरा जेल भी एड करें और एक बार फिर से थोड़ा ब्लेंड करें.

सारी चीजें अच्छे से मिलकर एक बढ़िया पेस्ट बन जाएंगी. इसे अपनी स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक अप्लाई कर लें.

कैसे लगाएं ये हेयर पैक?

इस हेयर पैक को 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सादा पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें. आप इस हेयर पैक को हर हफ्ते वीकेंड पर अपने बालों में लगा सकते हैं. इससे न सिर्फ बाल मुलायम बनेंगे बल्कि कई और हेयर प्रॉब्लम भी दूर होंगी, जैसे डैंड्रफ, क्योंकि इसमें एलोवेरा है.

कैसे मिलेगा फायदा?

एक्सपर्ट श्वेता शाह के मुताबिक, इस हेयर पैक में प्रोटीन + मॉइस्चर + नेचुरल जेल है जो आपके बालों को फ्रिज-फ्री, बनाता है और उनमें नई चमक आती है और बाल हेल्दी भी बनते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद मिलती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.