जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन पर अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने समर्थन जताया है। सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम सेलेब्रिटीज रिएक्ट कर रहे हैं. बीते रोज सलमान खान, आलिया भट्ट और आर माधवन जैसे बड़े कलाकारों ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया. इसी बीच, अब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का रिएक्शन भी सामने आया है. इब्राहिम अली खान ने अपने सोशल मीडिया के जरिए स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सबकुछ बातचीत के जरिए सुलझ जाए.

बीते कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहे स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर इब्राहिम अली खान ने अपने दिल की बात शेयर की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर करते हुए मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर की. साथ ही, इब्राहिम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि छात्रों और उनके परिवारों को अशांति के बीच देखना दुखद है.

इब्राहिम अली खान का पोस्ट

अपने इंस्टाग्राम पर तिरंगा की फोटो शेयर करते हुए इब्राहिम अली खान ने कैप्शन में लिखा, “छात्रों और परिवारों को अशांति में फंसा हुआ देखना मुश्किल है. किसी को भी अपनी पढ़ाई करने या शांतिपूर्ण और कानूनी विरोध प्रदर्शन करने के दौरान डर या असुरक्षा का सामना नहीं करना पड़ना चाहिए. हमारी पर्सनल राय चाहे जो भी हो, मुझे उम्मीद है कि सभी सेफ रहेंगे, लोगों की बात शांति से सुनी जाएगी और स्थिति बिना किसी और नुकसान के सुलझ जाएगी. प्रभावित सभी लोगों के लिए हिम्मत की कामना करता हूं और आगे बढ़ने के लिए एक रचनात्मक रास्ते की उम्मीद करता हूं. जय हिंद.”

छात्रों का बढ़ाया हौंसला

इब्राहिम अली खान ने उम्मीद जताई कि सभी लोग सुरक्षित रहें, सभी की बात शांति से सुनी जाए और बिना किसी और नुकसान के इस स्थिति का सॉल्यूशन निकले. इब्राहिम ने पोस्ट के आखिर में सभी प्रभावित लोगों के लिए हौसले की कामना की. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.