जब ‘भोजपुरी बवाल’ में पाखी हेगड़े को निरहुआ ने लगाया गले, छलके दोनों के आंसू

जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में पाखी हेगड़े ने निरहुआ संग अपने रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा।

 जियो हॉटस्टार का शो ‘भोजपुरी बवाल’ इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है. जिसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, काजल, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे समेत कई स्टार्स शामिल हैं. इसी बीच फिल्मों और रिलेशनशिप को लेकर भी एक्टर्स ने कई खुलासे किए हैं. हाल ही में आए लेटेस्ट एपिसोड में पाखी हेगड़े ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को लेकर काफी कुछ बताया.

1 / 5
दरअसल 'भोजपुरी बवाल' जब पाखी हेगड़े से सवाल होता है कि आपकी और दिनेश जी की जोड़ी सिर्फ फिल्मों तक की थी. तो उन्होंने जवाब दिया कि यह दोस्ती से कई ज्यादा थी. जिसके बाद उनसे पूछा क्या उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया था. इस दौरान वो चुप हो गई और यह चीज सुनकर आम्रपाली भी हैरान रह गईं.

दरअसल ‘भोजपुरी बवाल’ जब पाखी हेगड़े से सवाल होता है कि आपकी और दिनेश जी की जोड़ी सिर्फ फिल्मों तक की थी. तो उन्होंने जवाब दिया कि यह दोस्ती से कई ज्यादा थी. जिसके बाद उनसे पूछा क्या उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया था. इस दौरान वो चुप हो गई और यह चीज सुनकर आम्रपाली भी हैरान रह गईं.

2 / 5
वहीं, पाखी हेगड़े के एक्सेप्ट करने के बाद दिनेश लाल यादव की शो में एंट्री हो गई. जिसके बाद उन्होंने पाखी हेगड़े को गले लगाया और वो रोने लगीं. उन्हें गले लगाने के बाद निरहुआ भी काफी इमोशनल होते नजर आए हैं. दरअसल पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव भी साथ में काफी काम कर चुके हैं.

वहीं, पाखी हेगड़े के एक्सेप्ट करने के बाद दिनेश लाल यादव की शो में एंट्री हो गई. जिसके बाद उन्होंने पाखी हेगड़े को गले लगाया और वो रोने लगीं. उन्हें गले लगाने के बाद निरहुआ भी काफी इमोशनल होते नजर आए हैं. दरअसल पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव भी साथ में काफी काम कर चुके हैं.

3 / 5
पाखी हेगड़े ने हिंदी टीवी शोज के अलावा भोजपुरी , तुलु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है. मंगलौर की तुलुवा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पाखी हेगड़े ने 'मैं बनूंगी मिस इंडिया' में लीड रोल निभाकर करियर की शुरुआत की थी.  डीडी नेशनल पर इस शो की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद  मनोज तिवारी के साथ 'भैया हमार दयावान', 'परमवीर परसुराम' और 'गंगा जमुना सरस्वती' में काम किया है.

पाखी हेगड़े ने हिंदी टीवी शोज के अलावा भोजपुरी , तुलु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है. मंगलौर की तुलुवा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पाखी हेगड़े ने ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ में लीड रोल निभाकर करियर की शुरुआत की थी. डीडी नेशनल पर इस शो की शुरुआत हुई थी. जिसके बाद मनोज तिवारी के साथ ‘भैया हमार दयावान’, ‘परमवीर परसुराम’ और ‘गंगा जमुना सरस्वती’ में काम किया है.

4 / 5
एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. 'गंगा देवी' फिल्म में बच्चन के अपोजिट नजर आई थीं. साथ ही सयाजी शिंदे और महेश मांजरेकर के साथ मराठी फिल्म सत ना गट में बतौर फीमेल लीड काम करती दिखी थीं. वो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.

एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. ‘गंगा देवी’ फिल्म में बच्चन के अपोजिट नजर आई थीं. साथ ही सयाजी शिंदे और महेश मांजरेकर के साथ मराठी फिल्म सत ना गट में बतौर फीमेल लीड काम करती दिखी थीं. वो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.

5 / 5
Leave A Reply

Your email address will not be published.