जमालपुर: सुंदर नहर में पानी की मांग को लेकर किसानों का धरना 6ठे दिन जारी
जमालपुर में सुंदर नहर में पर्याप्त पानी की मांग को लेकर 6 दिनों से किसानों का धरना जारी। सिंचाई और पेयजल की किल्लत से ग्रामीण परेशान। प्रशासन पर अनदेखी का आरोप।
बवानीखेड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सुंदर नहर में पर्याप्त पानी की मांग के लिए जमालपुर में चल रहा धरना वीरवार को छठे दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि पानी के हक के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामफल देशवाल, तहसील सचिव रामोतर भाकर, उपप्रधान वेद प्रकाश खेड़ी और बलियाली ग्रामीण इकाई के प्रधान अनूप शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का भूमिगत जल पूरी तरह खारा है इसलिए किसान और ग्रामीण नहरी पानी पर निर्भर हैं।