जुलाना के विकास लाठर ने इंटरनेशनल योग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
जुलाना के देश खेड़ा गांव के विकास लाठर ने अहमदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
जुलाना : जुलाना क्षेत्र के गांव देश खेड़ा के बेटे विकास लाठर ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बता दें कि विकास लाठर वर्तमान में राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में योग टीचर के पद पर कार्यरत हैं। जैसे ही गांव के लोगों ने टीवी पर विकास लाठर को विजेता बनते देखा, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
वहीं परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें जैसे ही विकास की इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी मिली, तब से लगातार लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास लाठर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया है। युवाओं के लिए विकास की यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।