जूई: NMMS स्कॉलरशिप परीक्षा में 3 छात्राओं का चयन, नकद पुरस्कार से सम्मानित

राजकीय माध्यमिक विद्यालय जूई बिचली की छात्रा सोम, राधिका और मानवी का नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में चयन। स्कूल में नकद प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित।

जूई। राजकीय माध्यमिक विद्यालय जूई बिचली की तीन छात्राओं का नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में चयन हुआ है जिससे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयनित छात्राओं में सोम शर्मा, राधिका और मानवी शामिल हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सुरेश शास्त्री ने चयनित प्रत्येक छात्रा को 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सूबेदार रामचंद्र रापड़िया, प्रदीप, कृष्ण और ममता भी मौजूद रहे जिन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय स्टाफ ने बताया कि इससे पहले सत्र 2024-25 में भी इस विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ था। मुख्य अतिथियों ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह उपलब्धि उसी का प्रमाण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.