जेल से बाहर आते ही बदला हिंदूवादी एक्टिविस्ट स्वतंत्र भारद्वाज का तेवर, उमर-शरजील पर दिया विवादित बयान

जेल से बाहर आने के बाद हिंदूवादी एक्टिविस्ट स्वतंत्र भारद्वाज ने उमर खालिद और शरजील इमाम को लेकर सोशल मीडिया पर धमकी भरा बयान जारी किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट के दौरान एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में जेल की हवा खा चुका यूट्यूबर और खुद को हिंदूवादी एक्टिविस्ट कहने वाला स्वतंत्र भारद्वाज अपनी लंबी चुप्पी तोड़कर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय होते ही उसने देशविरोधी ताकतों का जिक्र करते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम को लेकर एक धमकी भरा पोस्ट लिख डाला। उसके इस नए बयान के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों में एक बार फिर गर्मागर्मी बढ़ गई है।

⚖️ अदालत की शर्तों पर जमानत पर है भारद्वाज: जंतर-मंतर विवाद के बाद एससी-एसटी एक्ट में हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान जंतर-मंतर पर हुए हंगामे और मारपीट के बाद पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा था। अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालेर की अदालत ने उसे 6 अक्टूबर को नियमित जमानत दी थी, जबकि इससे पहले सितंबर में कड़ी शर्तों और सोशल मीडिया पर टिप्पणी न करने के निर्देश के साथ अंतरिम जमानत दी गई थी। अब शर्तों के दायरे से बाहर आते ही उसकी ओर से फिर से विवादित बयानबाजी शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.