ट्रंप ने बढ़ाया ईरान के साथ सीजफायर; शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की अपील आई काम

युद्धविराम खत्म होने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाया। पाकिस्तान के पीएम शहबाज और आर्मी चीफ मुनीर की मध्यस्थता। ईरान ने ट्रंप के फैसले को बताया 'चाल'।

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर एक बार फिर से बढ़ गया है. युद्धविराम खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे थे. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया. ट्रंप ने कहा कि सीजफायर को आगे बढ़ा रहा हूं. इस दौरान ट्रंप ने पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ का जिक्र किया और कहा कि उनके कहने पर ही सीजफायर को आगे बढ़ाया.

पाकिस्तान दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की भूमिका अदा कर रहा है. मुनीर और शरीफ ने ट्रंप से गुजारिश करते हुए कहा कि वे अभी ईरान पर हमला न करें. शरीफ-मुनीर की अपील के बाद ही ट्रंप ने अपना फैसला बदल लिया और सीजफायर को तब तक के लिए बढ़ा दिया है, जब तक कि ईरान शांति के लिए अपना कोई ठोस प्रस्ताव पेश नहीं करता. पाकिस्तान ने इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया.

ईरान से प्रस्ताव आने तक हमले पर रोक

अमेरिका तब तक हमला नहीं करेगा जब तक ईरान बातचीत के लिए एक साझा प्रस्ताव लेकर सामने नहीं आता. हमले रुकने के बावजूद ट्रंप ने साफ किया है कि ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी घेराबंदी अभी जारी रहेगी. सीजफायर की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुनीर और शहबाज के कहने पर सीजफायर की घोषणा की गई है. ईरान से प्रस्ताव आने तक हमले पर रोक रहेगी.

ट्रंप ने सेना को नाकाबंदी जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने ये भी कहा कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से बंटी हुई है. दरअसल, ट्रंप का मानना है कि ईरान की सरकार इस समय बिखरी हुई और कमजोर स्थिति में है. उन्हें लगता है कि इस कमजोरी की वजह से ईरान अब समझौते के लिए झुक सकता है. मगर ट्रंप की यह गलतफहमी है. ईरान झुकने को बिल्कुल भी राजी नहीं है.

आज खत्म होने वाला था सीजफायर

ईरान और अमेरिका के बीच आठ अप्रैल को दो हफ्ते का सीजफायर लागू हुआ था, जो 22 अप्रैल को खत्म होने वाला था. इससे पहले ट्रंप ने इसे बढ़ाने का ऐलान कर दिया. मगर इसके बावजूज दूसरे दौर की वार्ता पर सस्पेंस बरकरार है. बातचीत कहां होगी, इसको लेकर भी अनिश्चितता है. पहले ऐसा माना जा रहा था कि दूसरे दौर की वार्ता इस्लामाबाद में होगी लेकिन दोनों देशों का डेलिगेशन वहां पहुंचा ही नहीं.

हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं थोप सकता

ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के ऐलान पर ईरान का जवाब भी सामने आया. ईरान ने कहा कि हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं थोप सकता. अमेरिकी राष्ट्रपति को हमले के लिए वक्त चाहिए. ये अचानक हमला करने की ट्रंप की चाल है. ट्रंप का सीजफायर का ऐलान एक चाल है. IRGC ने कहा कि हमारी शर्तों पर बात होगी. ईरानी सेना ने कहा कि हम जीत की ओर इसलिए शर्तें भी हमारी.

शहबाज ने ट्रंप का शुक्रिया अदा किया

वहीं, सीजफायर बढ़ाने के ऐलान पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने हमारी गुजारिश को स्वीकार किया. इसके लिए उनका शुक्रिया किया. शहबाज ने आगे कहा कि बातचीत से संघर्ष खत्म करने की कोशिशें जारी हैं. उम्मीद है कि पाकिस्तान में जल्द शांति वार्ता होगी. ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की बातचीत इस्लामाबाद में होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.