डफलो क्लब से लौट रहे छात्र को लगी गोली, चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी
सेक्टर 17 में पिस्तौल से गोली चलने के कारण लुधियाना निवासी 28 वर्षीय छात्र अजय गिल की मौत। पढ़ें पूरी खबर।
चंड़ीगढ़: सेक्टर 17 में लुधियाना के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. गोली लगने से युवक की मौत हुई है. युवक के सिर में गोली लगने का निशान है. जिसकी उम्र 28 साल के आसपास बताई जा रही है. युवक चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अपने दोस्त के साथ शराब लेने पहुंचा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत: चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त की रात 9:09 बजे अजय गिल अपने तीन से चार दोस्तों के साथ महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार से सेक्ट-26 स्थित चंडीगढ़ के डफलो क्लब गए थे. वापसी में, वो सेक्टर-17 के मध्य मार्ग पर एक शराब की दुकान के पास रुके. इस दौरान, अजय गिल एक पिस्तौल संभाल रहे थे. अचानक पिस्तौल से गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी और आर-पार हो गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई.
पुलिस मामले की जांच में जुटी: उनके दोस्त तुरंत उन्हें उसी महिंद्रा गाड़ी से GH-16 चंडीगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर PS-17 के SHO और DSP सेंट्रल मौके पर पहुंचे. चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि अजय पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर के निवासी थे. वो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे.