तिगड़ाना मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक पलटने से युवक घायल, आबकारी अधिकारी ने बचाई जान
भिवानी के तिगड़ाना मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में घायल युवक की आबकारी अधिकारी पवन घणघस ने मदद कर उसकी जान बचाई। समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
तिगड़ाना। तिगड़ाना मोड़ के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक सवार अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर पड़े अमन को समय पर अस्पताल पहुंचाकर सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी व धनाना निवासी पवन घणघस ने साथियों की मदद से उसकी जान बचाई।
घटना की सूचना देर रात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य को भी दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही घायल के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।