थायराइड में बढ़ रहा है वजन? कंट्रोल करने के लिए रोज करें ये 5 आसान एक्सरसाइज
क्या थायराइड की वजह से आपका वजन भी लगातार बढ़ रहा है? जानें 5 आसान एक्सरसाइज और योगासन जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट बर्न करने और हार्मोन बैलेंस करने में मदद करेंगे।
आज के समय में थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है. खासतौर पर महिलाओं में ये दिक्कत ज्यादा देखने को मिल रही है. थायराइड में अक्सर कुछ लोगों का वजन बढ़ने लगता है, जिसे दवाइयों से कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है. क्योंकि अगर किसी दिन दवाई स्किप कर दी तो, थायराइड को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. हाइपोथाइरॉइडिज्म में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर कैलोरी को सही तरीके से बर्न नहीं कर पाता. इसी वजह से फैट जमा होने लगता है और वजन भी बढ़ता रहता है. कई लोग डाइट कंट्रोल करने के बावजूद भी वजन कम नहीं कर पाते. ऐसे में ये उनके लिए स्ट्रेस का कारण बनता है. हालांकि, सिर्फ दवाई ही नहीं बल्कि वजन कंट्रोल रखने के लिए एक्सपर्ट भी थायराइड के मरीजों को एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं.
अगर आप भी थायराइड के कारण बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ आसान और नियमित एक्सरसाइज शामिल करनी चाहिए. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको जिम जाने या भारी वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं ऐसी ही 5 आसान एक्सरसाइज के बारे में.
वॉकिंग है सबसे जरूरी
थायराइड की समस्या है तो आपके लिए वॉक करना बहुत जरूरी है. इसके लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है. अगर समय न हो तो घर में भी 20 से 30 मिनट तक चल सकती हैं. रोजाना वॉक करने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और वजन कंट्रोल में रहता है.
योगा करना भी है आसान
थायराइड में आप योगासन करके भी वजन को कंट्रोल रख सकते हैं. इसके लिए सबसे असरदार आसन है भुजंगासन और सेतु बंधासन ये थाइराइडड ग्रंथि को एक्टिव करने में मदद करते हैं. आपको रोजाना बस 15 से 20 मिनट के लिए ये योगासन करने हैं. ये हार्मेन बैलेंस में भी मददगार हैं और वेट कंट्रोल करने में भी.
हल्की जॉगिंग भी दिखाएगी असर
पबमेड के मुताबिक, हल्की जॉगिंग भी थायराइड में करनी चाहिए. ये न सिर्फ वजन कंट्रोल करने में मदद करती है. बल्कि हार्ट के लिए भी अच्छी मानी जाती है. इससे शरीर का फैट बर्निंग प्रोसेस भी तेज होता है. जिससे आपको रिजल्ट भी जल्दी मिल सकता है.
स्ट्रेचिंग भी है आसान
स्ट्रेचिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है. ये एक ऐसी एक्सरासइज है जो शरीर को फ्लेक्सिबल बनाती है और मस्लस को एक्विट करती है. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान कम होती है. जो थायराइड मरीजों के लिए बहुत जरूरी है.
साइक्लिंग को बनाएं रूटीन का हिस्सा
साइक्लिंग एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को एक्टिव करती है. रोजाना 15 से 20 मिनट साइक्लिंग करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है.