दिनदहाड़े दुकान से पैसों की माला लेकर फरार हुए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सोनीपत में पैसों की माला लेकर भागने वाला नया गैंग सक्रिय। एक ही दुकान पर एक हफ्ते में दूसरी बार हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी।
सोनीपत : सोनीपत में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे दुकानदार अपने व्यापार को लेकर चिंतित हैं। शहर के मुख्य चौराहे से दिनदहाड़े चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है।सोनीपत में पैसों की माला लेकर फरार होने वाली एक गैंग सक्रिय हो गई है। लगातार एक ही दुकान से चोरी के दो मामले सामने आए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि मैन चौराहा गोहाना रोड पर बबलू जनरल स्टोर के नाम से एक दुकान पर एक शख्स दुकानदार से कुछ कहता हुआ नजर आ रहा है और कुछ देर के बाद दुकानदार उसके कहे अनुसार पैसों की माला तैयार कर देता है और सभी माल को एक पॉलिथीन में डाल देता है लेकिन उसके कुछ देर बाद ही वह युवक को यहां से फरार हो जाता है, फरार होता युवक भी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। आप को बता दें कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार चोरों ने एक ही दुकान को निशाना बनाया है।
दुकानदार का कहना है कि युवक दुकान पर पहुंचते हैं और 1100, 500 और 5100 रुपये की माला बनाने की बात कहते हैं। पैसे देने के नाम पर वे स्कैनर के जरिए स्कैन करते हैं और जब उन्हें रुकने के लिए कहा जाता है तो वे फरार हो जाते हैं।
करीब एक सप्ताह पहले एक कार में सवार होकर तीन युवक दुकान पर पहुंचे थे और 12 हजार रुपये की पैसों की माला बनवाकर फरार हो गए थे। एक बार फिर उसी दुकान को स्कूटी सवार दो युवकों ने निशाना बनाया और 3 हजार रुपये की पैसों की माला लेकर रफूचक्कर हो गए।
वही लगातार एक ही दुकान को कर निशाना बना रहे हैं और पुलिस अभी भी दावा कर रही है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही एक सप्ताह में दूसरी बार हुई इस घटना से दुकानदार बेहद परेशान हैं। मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस की आला अधिकारियों ने मीडिया के कैमरे से दूरी बना ली है।