दिल्ली: CJP संसद मार्च बना हिंसक, कनॉट प्लेस में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च हिंसक हुआ। कनॉट प्लेस में तोड़फोड़ और फिरोज शाह रोड पर पुलिस पर पथराव। जानिए क्या है दिल्ली का मौजूदा हाल।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अपील पर सोमवार को दिल्ली में आयोजित ‘संसद मार्च’ के दौरान जमकर बवाल हुआ। सुबह जहां प्रदर्शनकारी हंगामा करते हुए संसद भवन के बेहद करीब तक पहुंच गए तो शाम होते-होते कई जगहों से हिंसा की तस्वीरें भी सामने आईं। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में भीड़ हिंसक हो गई और जमकर तोड़फोड़ करती नजर आई। वहीं, फिरोज शाह रोड पर भी पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.