दिल्ली-NCR मौसम अपडेट: 11 जून को बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली-NCR में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और बारिश की संभावना। जानें ताजा अपडेट।
दिल्ली में गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने पूर्वानुमान को मानें तो दिल्ली-NCR में आज से ही आंधी और गरज चमक देखी जा सकती है. दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 11 जून को बारी बारिश होने की संभावना जताई है. 11-12 जून को 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. साथ ही गरज चमक के साथ बारिश भी होगी. मौसम विभाग की ओर से 11 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 13 जून तक दिल्ली-NCR में गरज चमक के साथ बारिश वाला मौसम देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को लेकर कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से हल्के बादल बने रहेंगे. हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. मंगलवार और बुधवार को शाम के समय गरज चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है. हवा के झोंकों की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. आईएमडी के अनुसार, 9 और 10 जून को भले ही गरज चमक और आंधी के आसार बन रहे हैं लेकिन भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस बना रहने का अनुमान है.
70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
वहीं, 11 जून से को बारिश और 70 किमी स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी के अनुसार, एक जोरदार पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग ने 11 जून को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हवा की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. हालांकि इस दिन भी अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है.
IMD ने जारी किया अलर्ट
इसके अलावा, 12 जून को पश्चिमी विक्षोभ का तगड़ा असर दिखेगा. दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह या दोपहर से पहले आंधी, तूफान और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी. हवा के झोंकों की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं, दोपहर या शाम के समय भी आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बारिश होने की बात कही है.