दुकान का शटर फाड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी और नोटों की माला, पुलिस जांच में जुटी
करनाल के निसंग में जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने 7 लाख रुपये चुराए। वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच जारी।
करनाल : करनाल के निसंग में जनरल स्टोर में तीन चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की। दुकान के शटर को फाड़कर तीन चोरों ने 7 लाख रुपए के करीब कैश पर हाथ साफ किया। शातिर चोरों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। नोटों की मालाओं को समेटते चोर दिख रहे हैं। मामले की जांच में पुलिस टीम जुटी हुई है।
दुकान के मालिक अबनाशी सिंह ने बताया, सुबह के वक्त रोजाना की तरह घर से सैर करने के लिए निकले थे। दुकान के पास आकर देखा तो दुकान का शटर उठा हुआ था। उसके बाद अपने पिता के साथ दूकान के अंदर जाकर देखा तो साढ़े छ लाख रुपए कैश और 50 हजार रुपए की नोटो की माला दुकान से गायब थी। दुकान मालिक ने कहा चोरी की पूरी घटना दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। दुकान मालिक ने कहा किसी व्यक्ति को उन्होंने पेमेंट देनी थी। इस लिए दुकान में कैश रखा हुआ था। उन्होंने बताया दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम है। उन्होंने प्रशासन से अपील की जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएं।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे। पुलिस जांच कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया रात के वक्त इनकी दुकान में चोरी हुई थी। सुबह इन्होंने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी उसके बाद पुलिस यहां पहुँची है। जांच कर्मचारी ने बताया सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया है। 2.50 मिनट पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है, जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा तीन चोर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया बाइक सवार तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। फ़िलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। लाखों रुपए की चोरी हुई है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।