दुकान की सेल डीड ट्रांसफर करने की एवज में मांग रहा था घूस, ACB ने र रंगे हाथों दबोचा

करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने लघु सचिवालय के बाहर नगर निगम कर्मचारी राम सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

हरियाणा के करनाल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताजा मामले में एसीबी की टीम ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय के बाहर कार्रवाई करते हुए नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी राम सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पर दुकान की सेल डीड (Sale Deed) ट्रांसफर करने के एवज में अवैध रूप से पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप है।

🔍 एसीबी प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने दी जानकारी: अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता की भी होगी जांच

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी दुकान की सेल डीड ट्रांसफर करवाना चाहता था, जिसके लिए नगर निगम कर्मचारी राम सिंह द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस बात से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया। एसीबी करनाल के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी खंगाला जा रहा है कि इस अवैध वसूली में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.