नरवाना: किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर खनौरी बॉर्डर सील, सुरक्षा सख्त

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर नरवाना का खनौरी बॉर्डर सील। भारी पुलिस बल तैनात, रूट डायवर्ट।

नरवाना : भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में पंजाब के किसान आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच की तैयारी में हैं। किसानों के ऐलान को देखते हुए हरियाणा-पंजाब सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इसी के तहत नरवाना के खनौरी स्थित दाता सिंह वाला बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पहले ही रूट डायवर्ट कर दिया है और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

हालांकि फिलहाल खनौरी बॉर्डर पर कोई किसान नहीं पहुंचा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.