नोएडा में मजदूरों के लिए नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू, जानें हर महीने कितना मिलेगा वेतन

नोएडा और यूपी के श्रमिकों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू। जानें अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल मजदूरों का नया वेतन और DA।

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर एवं उत्तर प्रदेश में काम करने वाले श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्रम विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए नई न्यूनतम मजदूरी दरें तय कर दी गई हैं। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक शांति और 74 प्रकार के नियोजनों में कामकाज सुचारू रखने के लिए मूल मजदूरी के साथ नए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (DA) को भी निर्धारित किया गया है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय इन नई दरों के तहत मजदूरों को प्रतिमाह ₹13,883.59 से लेकर ₹17,106.39 तक का भुगतान किया जाएगा।

📋 श्रेणीवार देखें नई रेट लिस्ट: अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों की दैनिक व मासिक मजदूरी
  • अकुशल श्रमिक (Unskilled): मूल मजदूरी ₹12,885 और ₹998.59 महंगाई भत्ता मिलाकर कुल मासिक मजदूरी ₹13,883.59 होगी। दैनिक मजदूरी ₹533.98 बनेगी।

  • अर्द्धकुशल श्रमिक (Semi-Skilled): मूल मजदूरी ₹14,173 और ₹1,098.41 महंगाई भत्ता मिलाकर कुल मासिक मजदूरी ₹15,271.41 होगी। दैनिक मजदूरी ₹587.36 बनेगी।

  • कुशल श्रमिक (Skilled): मूल मजदूरी ₹15,876 और ₹1,230.39 महंगाई भत्ता मिलाकर कुल मासिक मजदूरी ₹17,106.39 होगी। दैनिक मजदूरी ₹657.94 बनेगी।

    श्रम विभाग द्वारा सभी औद्योगिक इकाइयों व कारखानों को नई दरों के अनुसार समय पर भुगतान करने हेतु निर्देश पत्र जारी किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.