पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 23 जुलाई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 23 जुलाई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 जुलाई 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 07:05 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 25:43 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* कौलव – 07:05 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शुभ – 19:19 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:37
*🌄सूर्यास्त-* 19:17
*🌙चन्द्रोदय-* 14:22
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 19:01 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 14:09 से 15:52
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ सुदी नवमी 07:05 तक पश्चात् दशमी प्रारम्भ , नवमी तिथि वृद्धि , गुप्त नवरात्र उत्थापन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 25:43 से , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , शक (राष्ट्रीय) श्रावण मासारम्भ , मंगल मृगशिरा नक्षत्र में 27:22 पर , बुध मार्गी 28:26 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरु श्री हरकिशन जयन्ती (नानकमत) , लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक का जन्म दिवस , अमर शहीद पं. चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस , कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि , राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) , मिश्र का क्रान्ति दिवस व राष्ट्रीय वन संवर्धन दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ सुदी दशमी 09:14 तक पश्चात् एकादशी प्रारम्भ , आशा दशमी व्रत , सोमपदा दशमी , वेदारम्भ में अनध्याय , गिरिजा पूजा , पुनर्यात्रा / उल्टा रथ (उड़ीसा ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 28:37 तक , मनसा पूजा प्रारम्भ (बं.) , मन्वादि , विघ्नकारक भद्रा 22:24 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:37 से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अधीत्य चतुरो वेदान्*
*द्विजो मोहसमन्वितः।*
*पतितात् प्रतिगृह्याथ*
*खरयोनौ प्रजायते ॥४६॥*
★ महाभारत अनुशासनपर्व १११
*अर्थात् 👉*
_जो द्विज चारों वेदों का अध्ययन करने के बाद भी मोहवश पतित मनुष्यों से दान लेता है, उसका गदहे की योनि में जन्म होता है॥४६॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य या दिवस का अवसर या सूचना मिलेगी । आराम के लिए समय कम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
1555 – हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
1726 – बेंजामिन फ्रैंकलिन फिलाडेल्फिया के लिए वापस रवाना हुए।
1764 – जेम्स ओटिस ने बिना प्रतिनिधित्व के कराधान पर अपने विचार प्रकाशित किये।
1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
1840 – कनाडा के प्रांत संघ के अधिनियम द्वारा बनाए गए।
1863 – उत्तरी लंदन में एलेक्जेंड्रा पार्क खोला गया।
1877 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।
1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बेची।
1905 – अल्फ्रेड डीकीन दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1920 – ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नाम केन्या रखा गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
1927 – बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
1929 – फांसीवादी सरकार ने इटली में विदेशी शब्दों पर पाबंदी लगाई।
1952 – यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय की स्थापना की गयी।
1952 – मिस्र की क्रांति मिस्र की थलसेना के कुछ अधिकारियों के समूह द्वारा की गयी।
1960 – यूसुफ बिन इशक ने सिंगापुर में सेंट जॉन एम्बुलेंस का मुख्यालय का उद्घाटन किया।
1972 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने लैंडसैट १, की शुरूआत की जो की पहला पृथ्वी-संसाधन उपग्रह है।
1974 – ग्रीस के सैन्य शासक को ग्रीस में सात साल के सैन्य शासन के समापन के बाद नागरिक सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।
1983 – जापान के पश्चिमी शिमन प्रान्त में भारी बारिश से 117 लोग मरे।
1983 – तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।
1984 – वनेसा विलियम्स ‘मिस अमेरिका’ के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी। एक नग्न तस्वीर के कारण उन्हें खिताब छोड़ने को मजबूर किया गया।
1985 – कमोडोर ने न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में अमिगा निजी कंप्यूटर की शुरुआत की।
1989 – गिउलिओ अंडरटी इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
1998 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
2000 – व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 – मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
2005 – मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नवृ निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
2011 – नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत।
2014 – ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत और 222 घायल हुए।
2019 – आंध्र प्रदेश स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों को आरक्षित करने वाला देश का पहला राज्य बना।
2019 – कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिर गई ।
2019 – बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना गया ।
2019 – दुनियाभर में अपनी सफेदी के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के मकराना के मार्बल को ग्लोबल हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मणिपुर के लिये एक जलापूर्ति परियोजना (Water Supply Project) की आधारशिला रखी।
2020 – चीन अपना पहला मंगल मिशन (रॉकेट तियानवेन-1) सफलतापूर्वक लांच कर मंगल पर अपना रोवर भेजने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया।
2021 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान, आर्मेक्स-21 का समापन किया।
2021 – टोकियो में 32वें ओलिम्पिक खेलों का शुभारंभ सादगीपूर्ण उदघाटन समारोह के साथ हुआ।
2021 – अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले में 20 आतंकवादी मारे गए हैं व 8 आतंकवादी घायल हुए।
2021 – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सुबह 11:45 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-एनजी) मिसाइल का तीन दिन में दूसरा सफल उड़ान परीक्षण किया।
2021 – महाराष्ट्र में भूस्खलन और इमारत गिरने से 49 लोगों की मौत व 70 से ज्यादा लापता हुए।
2022 – भारतीय मूल गुजरात की हुमैरा गरासिया इतिहास रचते हुए लंदन में सबसे कम उम्र (25) में स्पीकर बनीं।
2022 – उत्तर पश्चिमी चीन में पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से 10 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए।
2022 – पाकिस्तान की विदेशों में देश की संपत्ति की आपातकालीन बिक्री के लिए नियामक जांच को समाप्त कर दिया , अध्यादेश को मंजूरी दी।
2022 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह संसद भवन में आयोजित हुआ।
2023 – दक्षिण – पश्चिमी नाइजीरिया में ईंधन ट्रक में विस्फोट से लगभग 8 लोगों की मौत हुई।
2023 – कांगो में एक सैनिक द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी में लगभग 13 लोगों की मौत हुई।
2023 – कैमरून के डौआला में इमारत गिरने से 33 लोग मारे गए व 21 अन्य घायल हुए।
2023 – ग्रीक द्वीप रोड्स में लगी भीषण आग के कारण हजारों पर्यटकों को अपने होटलों से भागना पड़ा , यह देश के इतिहास में सबसे बड़ा निकासी अभियान रहा।
2023 – सूडान में नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 सैन्य कर्मियों सहित 9 लोगों की मौत हुई।
2023 – चीन के हेइलोंगजियांग के किकिहार में एक स्कूल की छत गिरने से 11 लोगों की मौत हुई व और 3 घायल हुए।
2023 – कंबोडिया के लंबे समय से प्रधानमंत्री रहे हुन सेन की सत्तारूढ़ पार्टी ने रविवार के आम चुनाव में भारी जीत का दावा किया।
2024 – केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश किया गया।
2024 – प्रधानमंत्री पैकेज के तहत 5वीं योजना के रूप में शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की योजना शुरू की गई।
2025 – पीएम मोदी ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे।
2025 – पाकिस्तान अपनी ही मिसाइल द्वारा भयानक तबाही से बचा !शाहीन-3 टेस्ट दौरान हवा में फट गई ।
*23 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1856 – गणितज्ञ, दार्शनिक और महान स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
1898 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ।
1906 – हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के संस्थापक महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ।
1934 – कवियत्रि निर्मला जोशी।
1947 – डॉ लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम भारत के प्रसिद्ध वायलिनवादक।
1953 – इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ग्राहम गूच का जन्म हुआ।
1961 – मिलिंद गुनाजी – एक भारतीय अभिनेता ।
*23 जुलाई को हुए निधन👉*
1993 – लक्ष्मण प्रसाद दुबे – छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1999 – मोरक्को के शाह हसन का निधन।
2004 – हिन्दी फिल्मों के कामेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।
2007 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
2012 – लक्ष्मी सहगल – स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका ।
2016 – एस. एच. रज़ा – भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2019 – चीन की राजधानी बीजिंग स्थित थ्येनआनमन चौक पर हुए नरसंहार के दौरान चीन के प्रधानमंत्री रहे ली पेंग का निधन हो गया।
2021 – 105 साल की उम्र में साक्षरता परीक्षा पास करने वाली केरल की भगीरथी अम्मा का 107 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – लेखक – फिल्म निर्माता (‘द मोंकीज’ के सह-निर्माता और फिल्म ‘फाइव इजी पीसेज’ के निर्देशक) बॉब राफेलसन (89) का निधन हुआ।
2022 – बर्मी राजनीतिक कार्यकर्ता क्यॉ मिन यू (53) का निधन हुआ।
2022 – बर्मी राजनीतिज्ञ और रैपर ज़ायर थाव (41) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक बॉब राफेलसन (89) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका इंगा स्वेनसन (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री पामेला ब्लेयर (73) का निधन हुआ।
*23 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री हरकिशन जयन्ती (नानकमत)।
🌟 लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक का जन्म दिवस।
🌟 अमर शहीद पं. चन्द्रशेखर आजाद का जन्म दिवस।
🌟 कैप्टन लक्ष्मी सहगल जी की पुण्यतिथि।
🌟 राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day)।
🌟 मिश्र का क्रान्ति दिवस।
🌟 राष्ट्रीय वन संवर्धन दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*