पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 10 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 10 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*पितृकार्य अमावस्या*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜10 सितम्बर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 10:34 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* मघा – 14:05 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* शकुन – 10:34 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* सिद्ध – 19:17 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:32
*🌙चन्द्रोदय-* 29:59
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:43
*🤖राहुकाल-* 13:51 से 15:25
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्दशी 10:34 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , श्राद्धादि की पितृकार्ये पिठौरी / कुशाग्रहणी / कुशोत्पाटिनी अमावस्या , (ॐ हूँ फट् स्वाहा) मन्त्र से कुशोत्पाटन , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:05 तक , पोला (वृषमोत्सव) , मौन व्रतारम्भ (जैन) , लोहार्गल यात्रा – स्नान (दो दिन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती , बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती , प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती , अब्दुल हमीद ( परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस , हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को ) व विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस ( World Suicide Prevention Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी अमावस्या 08:58 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दानादि की देवकार्य अमावस्या , श्रीशक्ति पूजा मातृ अमावस्या , शुक्र स्वाति नक्षत्र में 23:14 पर , रानी सती मेला (झुंझुनूं , राजस्थान)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अबुद्धिमाश्रितानां तु*
*क्षन्तव्यमपराधिनाम् ।*
*कृत्यं सदा न पाण्डित्यं*
*सुलभं   पुरुषेण  वै  ॥*
*भावार्थ👉*
_अनजाने में जिन्होंने अपराध किया हो उनका अपराध क्षमा किया जाना चाहिए, क्योंकि हर मौके या स्थान पर समझदारी मनुष्य का साथ दे जाए ऐसा हो नहीं पाता है । भूल हो जाना असामान्य नहीं, अतः भूलवश हो गये अनुचित कार्य को क्षम्य माना जाना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 सितम्बर 2026 ,  बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन फायदेमंद रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी । महत्वपूर्ण कार्य करने में रुचि रहेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है । व्यस्त रहेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है । दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा । किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे । किसी करीबी से आज आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है । इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी । आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे । घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है । आप कुछ ऐसे मामलों में भी पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है । पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा । आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं । साथ ही आपको अपने आसपास हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है।  लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है । इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है । आज आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा । आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए । स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहेगा । बेहतर होगा कि जंक फूड खाने से परहेज करें । आज पूरें दिन मन प्रसन्न रहेगा ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी । धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे । किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा । आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी । कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे । आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं । इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा । अपने काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे । आज कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है । आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी । सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे । इस राशि के छात्र आज शांत मन से विचार करें, आपका पूरा ध्यान आपके काम में लगा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है । आज नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए । किसी को उधार में पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज तरक्की के कई नए रास्ते नज़र आयेंगे । आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे । शाम को बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे । कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है । आपको टीचर्स का सहयोग मिलेगा । प्रेमीजन के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है । आज किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा । आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे । इस राशि के सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है । उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई गिफ्ट दे सकते है । आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पहले किये गये काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा । ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा । आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे । जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी । इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी । आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है । आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा । आसपास के लोगों से मदद मिलेगी । आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है । जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे । अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा । आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं , इससे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे । इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा । कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा । आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं , आप उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे । आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी । काम में सफलता मिलेगी ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा । आज घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा । आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं इसलिए अपनी सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखें। आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा ।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
🔅 *10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
1785 – जर्मन प्रांत प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1794 –  टेनेसी विश्वविद्यालय नॉक्सविले में स्थापित किया गया।
1823 – साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
1845 – किंग विलियम द्वितीय ने एम्टर्डम शेयर बाजार का उद्घाटन किया।
1846 – एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847 – हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1858 – जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।
1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
1914 – मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
1919 – प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1926 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ ( ‘लीग ऑफ नेशंस’ ) में शामिल हुआ।
1939 – कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1940 – बकिंघम पैलेस पर जर्मनी ने बम गिराया।
1943 – जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
1951 – ब्रिटेन ने ईरान के आर्थिक बहिष्कार की शुरुआत की।
1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ओरालियान वेल में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
1961 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1966 – संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974 – अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 – इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
1996 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
1998 – येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया ।
1998 – दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
2002 – यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2003 – विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
2007 – नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
2008 – स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।
2009 – जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
2019 – भारत और नेपाल ने मोतीहारी-अमलेखगंज पैट्रोलियम पाइपलाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
2019 – भारत और आइसलैंड ने सतत मत्‍स्‍य विकास और 2019 से 2022 के दौरान सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
2020 –  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारम्भ किया।
2020 – भारत और जापान ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2020 – अत्‍याधुनिक युद्धक विमान राफेल विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए।
2020 – नई दिल्ली में I4C मुख्यालय का उद्घाटन हुआ और इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया।
2021 – भारत – कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का 5वां संस्करण, अभ्यास काजिंद-21 कजाकिस्तान में संपन्न हुआ।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में केन्‍द्र राज्‍य विज्ञान सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
2022 – ब्रिटेन में चार्ल्‍स तृतीय को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया राष्‍ट्राध्‍यक्ष घोषित किया गया। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – तूफान डैनियल व भारी बारिश के बाद दो बांधों के ढहने से लीबिया के डेरना शहर में बाढ़ आने से चार हजार से अधिक लोग मारे गए व आठ हजार लापता हुए।
2023 – स्पेन के फुटबॉल महासंघ के प्रमुख लुइस रुबियल्स ने टीम की विश्व कप जीत के एक महीने बाद इस्तीफा दिया।
2023 – भारत की अध्यक्षता में हुए जी 20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हुआ व अंत में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता सौंपी।
2023 – भारत , संयुक्त राज्य अमेरिका , संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस , जर्मनी , इटली , जॉर्डन और यूरोपीय संघ की सरकारों द्वारा 2023 जी 20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2020 – खान यूनिस इलाके में इस्राइली सेना के हमले में 19 की मौत; हमास के तीन टॉप कमांडर भी हुए ढेर।
2025 – भारत में सबसे पतला आईफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.20 लाख, आईफोन-17 सीरीज में 4 फोन पेश, हार्ट रेट बताने वाला पहला एयरपॉड भी लॉन्च हुआ।

*10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1872 – रणजी ( प्रिंस रंजीत सिंह) प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1887 – पंडित गोविन्द बल्लभ पंत -(अल्मोड़ा ज़िले के खोत नामक स्थान पर )। भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1890 – राधिकारमण प्रसाद सिंह – हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।
1890 – असित कुमार हाल्दार भारत के महान चित्रकार।
1892 – भवानी दयाल संन्यासी – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।
1895 – विश्वनाथ सत्यनारायण – प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
1912 – बी. डी. जत्ती – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति ।
1944 – चित्रा मुद्गल – आधुनिक हिंदी कथा – साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।
1965 – अतुल कुलकर्णी- हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1972 – भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।
1976 – रवि कांत ‘अनमोल’ –
पंजाब के पठानकोट शहर के मोहल्ला रड़ा में पैदा हुए हिंदी उर्दू व पंजाबी के कवि और शायर।

*10 सितंबर को हुए निधन👉*

1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी ।
1923 – सुकुमार राय – बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1965 – अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक ।
2014 – रिचर्ड डॉसन कील एक अमेरिकी अभिनेता और आवाज कलाकार थे।
2020 – ब्रिटिश एक्ट्रेस डायना रिग का निधन हुआ।
2021 – अफगानिस्तान में अमरुल्लाह सालेह के बड़े भाई रोहुल्लाह सलेह की तालिबान द्वारा हत्या हुई।
2021 – उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ आत्माराम तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।
2022 – अयोध्या में राम मंदिर का सबूत ढूंढने वाले पद्म विभूषण से सम्मानित पुरातत्वविद ब्रजबासी लाल (BB Lal , 101) का निधन हुआ।
2023 – चिलियन फ़ुटबॉल टीम मैनेजर हर्नान कैरास्को विवान्को (100) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक-गीतकार चार्ली रॉबिसन (59) का निधन हुआ।
2023 – तीन मिशेलिन स्टार हासिल करने वाला पहला व्यक्ति ब्रिटिश स्व-सिखाया शेफ़ (89) का निधन हुआ।
2025 – समर्पित सामाजिक भारतीय कार्यकर्ता शांतनु ‘ताई’  का निधन हुआ।
2025 – सिक्किम के जोंगू क्षेत्र के एक सम्मानित बुजुर्ग अठुप लेपचा (84) का निधन हुआ।

*10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती।
🌟 बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती।
🌟 प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती।
🌟 अब्दुल हमीद (परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस।
🌟 हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को)।
🌟 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस ( World Suicide Prevention Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.