पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 30 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 30 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 सितम्बर 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 14:57 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 07:37 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* बालव – 14:57 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वज्र – 24:20 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:08
*🌙चन्द्रोदय-* 20:25
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 13:14 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:11 से 13:40
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्थी 14:57 तक पश्चात् पंचमी शुरू , चतुर्थी का श्राद्ध आज , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 07:37   से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , राव विरेन्द्र सिंह पुण्य दिवस , आदिकवि श्री चंदबरदाई जयन्ती , राजकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती , अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस , बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी , हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस व अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन बदी पंचमी 12:36 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , अक्तूबर माह प्रारम्भ , पंचमी तिथि का श्राद्ध आज , चन्द्र षष्ठी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 28:27 से , बुध स्वाति नक्षत्र में 09:31 पर , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , गुरू श्री अंगददेव गुरयाई दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*विद्या ददाति विनयं*
*विनयाद् याति पात्रताम्।*
*पात्रत्वाद् धनमाप्नोति*
*धनाद् धर्मं ततः सुखम् ॥*
*अर्थात्👉*
_विद्या मनुष्य को विनम्रता प्रदान करती है, विनम्रता से योग्यता आती है और योग्यता से उसे धन प्राप्त होता है जिससे वह धर्म के कार्य कर पाता है और तब उसे सुख मिलता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 सितम्बर 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम को प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो , इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढे़गा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढिया रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

1681 – नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1687 – औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।
1841 – अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया।
1846 – अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को ‘निश्चेतक ईथर’ का प्रयोग किया।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1882 – एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।
1895 – लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।
1898 – अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।
1929 – मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।
1938 – जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
1958 — फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।
1961 – सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।
1966 – दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
1967 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
1984 – उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।
1993 –  महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
2001 – इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
2001 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।
2002 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
2003 – प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2004 – चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।
2005 – समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ को दोबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया।
2007 – संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
2007 – पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
2009 – प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।
2019 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने देश में निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 –  बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी , पूर्व मंत्री उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 अभियुक्तों को सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।
2020 – भारत और चीन के बीच वास्‍तविक नियंत्रण रेखा सहित टकराव के सभी मुद्दों के समाधान के लिए पांच सूत्री समझौते को लागू करने के लिए सहमति बनी।
2020 – ताइवान के तट पर 5.9 तीव्रता का भूकम्‍प आया , राजधानी ताइपे की इमारतों में कंपन महसूस किया गया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिपेट (सीआईपीईटी): पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर का उद्घाटन किया।
2021 – एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला।
2022 – जनरल अनिल चौहान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पदभार ग्रहण किया।
2022 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के 68वें संस्करण में वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित।
2022 – दक्षिणी यूक्रेन में नागरिक वाहनों के काफिले पर हुए रूसी मिसाइल हमले में 23 लोग मारे गए।
2022 – मर्सिडीज-बेंज़ कम्पनी ने इंडियन मार्केट में पहली मेक-इन-इंडिया Mercedes-Benz EQS 580 इलेक्ट्रिक सैलून कार लॉन्च की।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक शैक्षणिक संस्थान में आत्मघाती बम हमले से 19 लोगों की मौत हुई व कई अन्‍य घायल हुए।
2022 – रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपना हिस्सा बनाने की घोषणा की इसके बाद अमेरिका ने मास्को पर नए प्रतिबंधों का एलान किया।
2023 – तमिलनाडु के नीलगिरि में एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से लगभग 8 की मौत व दर्जनों लोग घायल हुए।
2023 – 19वें एशियन गेम्स हॉकी में भारत ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत (10-2) का रिकॉर्ड बनाया व पिछले 25 मैचों में PAK को 17वीं बार हराया।
2023 – अमेरिकी राष्ट्रपति ने सरकारी बंद को रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा पारित अस्थायी विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून बनाया।
2023 – रूस के पूर्व प्रधानमंत्री फिको ने स्लोवाक का चुनाव जीता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
2024 – फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा , की घोषणा हुई।

*30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1149 – हिन्दी साहित्य के आदिकालीन कवि तथा पृथ्वीराज चौहान के मित्र कवि चंदबरदाई।
1444 – इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ।
1837 – पंडित श्रद्धाराम शर्मा- हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।
1861- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।
1893 – वी. पी. मेनन – भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।
1894 – रंथनाथ रामचंद्र दिवाकर – बिहार के पूर्व राज्यपाल।
1900 – महोम्मेदाली करीम चागला – एक प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
1922 – ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।
1934 – राजकुमार दोरेंद्र सिंह , जिन्हें आरके दोरेंद्र सिंह के नाम से भी जाना जाता है – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1952 – आस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म हुआ। 2006 इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उन्होंने पाक टीम को बॉल टेंपरिग का दोषी बताया था।
1962 – शान- भारतीय गायक।
1970 – दीपा मलिक – भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।
2002 – अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री मैडी ज़िग्लर का जन्म हुआ।

*30 सितंबर को हुए निधन👉*

1914 – अल्ताफ़ हुसैन हाली – अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।
1943 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
1955 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
1994 – सुमित्रा कुमारी सिन्हा – भारतीय कवियित्री एवं लेखिका ।
2001 – वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।
2009 – राव विरेन्द्र सिंह – भारतीय राजनेता व हरियाणा के 1967 में कुछ महीने मुख्यमंत्री रहे।
2017 – यूसुफ़ शेख – एक प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार थे।
2019 – विजू खोटे, एक भारतीय अभिनेता थे।
2019 – पूर्व राजनयिक केपीएस मेनन (कनिष्ठ) का 90 की उम्र में निधन ।
2019 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA ) के दिग्गज वी. गणेशन का निधन ।
2019 – ग्रैमी विजेता अमेरिकी ओपेरा सिंगर जेसी नॉर्मन का निधन।
2020 –  क्विनो अर्जेंटीना के कार्टूनिस्ट (माफल्डा , 88) का निधन हुआ।
2021 – जापानी टेलीविजन और वीडियो गेम संगीतकार (ड्रैगन क्वेस्ट) और नानजिंग नरसंहार के खंडनकर्ता कोइची सुगियामा (90) का निधन हुआ।
2022 – ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रूसी भारोत्तोलक यूरी ज़ैतसेव (71) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ अधिकारी प्रफुल डी. भावसार (97) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी चिकित्सक व यूएसए के कार्यवाहक सर्जन जनरल जे. जेरेट क्लिंटन (85) का निधन हुआ।
2024 – सर्बियाई फुटबॉल स्ट्राइकर और मैनेजर मार्को वालोक का 97 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

*30 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 राव विरेन्द्र सिंह पुण्य दिवस।
🌟 आदिकवि श्री चंदबरदाई जयन्ती।
🌟 राजकुमार दोरेंद्र सिंह जयन्ती।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस।
🌟 बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी।
🌟 हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस।
🌟 अंतरराष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.