पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 25 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 25 नवम्बर 2026
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 25 नवम्बर 2026*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2083*
🌤️ *शक संवत – 1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ऋतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा शाम 04:50 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 08:36 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग – शिव दोपहर 12:00 तक तत्पश्चात सिद्ध*
🌤️*राहुकाल – दोपहर 12:26 से दोपहर 01:48 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:56*
🌤️ *सूर्यास्त – 05:54*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
🚩*व्रत पर्व विवरण –*
*दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली*
*विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *घर के झगड़े* 🌷
👉🏻 *घर के सभी लोग रसोईघर में हाथ-पैर धोकर ज़मीन पर बैठकर साथ मिलकर भोजन करें तो घर के झगड़े शांत होंगे और सुख समृद्धि बढ़ेगी ।*
🙏🏻 *पूज्य बापूजी – kaithal -17th Sep 10*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *थकान भगाने के लिए* 🌷
➡️ *दोनों नथुनों से श्वास लिया, रोका और दायें नथुने से ही छोड़ा | ऐसा १० बार किया और अँगूठे के पासवाली पहली ऊँगली और अँगूठा – दोनों के अग्रभागों को आपस में मिला के कुछ मिनट शवासन में पड़े रहे |*
*कैसी भी थकान हो और शरीर टूटता हो, आराम ! यह थकान को भगाने का रामबाण इलाज है !*
🙏🏻 *ऋषिप्रसाद – जून 2018*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *आर्थिक कष्ट निवृति योग* 🌷
➡ *25 नवम्बर 2026 बुधवार को मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा) है ।*
🙏🏻 *अगर कोई आदमी गरीबी से बहुत पीड़ित हो …पैसों की तंगी से बहुत पीड़ित हो और कर्जे का ब्याज भरते-भरते परेशान हो गया हो बहुत तकलीफ सहन करनी पड़ती हो तो मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा) को रात के समय गुरुदेव का पुजन कर दिया …* *मानसिक या दिया जलाकर ।*
*फिर भगवान विष्णु का स्मरन कर के*
🌷 *“मंगलम भग्वान विष्णु, मंगलम गरुध ध्वज |*
*मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि ।”*
👉🏻 *फिर 6 मंत्र बोले भगवान का स्मरण करते हुए:-*
🌷 *ॐ वैश्वानराय नम:*
🌷 *ॐ अग्नयै नम:*
🌷 *ॐ हविर्भुजै नम:*
🌷 *ॐ द्रविणोदाय नम:*
🌷 *ॐ संवर्ताय नम:*
🌷 *ॐ ज्वलनाय नम:*
🙏🏻 *– Shri Sureshanandji Vadodara 26th Nov’ 2012*
📖 *सनातन पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर*
📒 *सनातन पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 25 नवम्बर 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी संतोषी प्रवृति रहेगी। धन अथवा सम्मान पाने की इच्छा रहने पर भी इसके लिए ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नहीं रहेंगे। सहज रूप से जितना मिले उससे संतोष हो जाएगा। महिलायें भी सीमित साधनों से काम चला लेंगी। कोई अप्रिय कार्य करने की ग्लानि रहेगी। आमदनी स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों में खटास आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी जिससे घर में अशांति फैलेगी। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। बुजुर्गो की चिंता रहेगी। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन आज आपका स्वभाव पल पल में बदलेगा कही सुनी बातो पर आंख बंद करके विश्वास ना करें अन्यथा शांत दिनचर्या खराब होगी। हाथ खुला रहेगा धन आने के साथ ही जाने के रास्ते बना लेगा। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे। आवश्यक कार्य संध्या से पहले करले इसके बाद विघ्न बाधा के योग बनने लगेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आपके अधिकांश कार्य बनते बनते बिगड़ने से मन मे नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। आप जहां से लाभ की संभावनाए लगाये रहेंगे वहां से ही अचानक हानि के समाचार मिलने से मन दुखी होगा। पूर्व में किये गलत आचरण का फल आज किसी ना किसी रूप में भोगना पड़ेगा। कारोबार में आज जोखिम भूल कर भी ना लें नाही ही किसी से उधार संबंधित व्यवहार करें। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाये शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगी स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहने से छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाएंगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि कराएगा लेकिन किसी के बहकावे में आकर आप स्वयं ही अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते है सावधान रहें। स्वार्थी लोग आपके संपर्क में अधिक रहेंगे इनसे किसी भी आवश्यकता पूर्ति की उम्मीद ना रखें। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आरम्भ में लाभ-हानि को लेकर भ्रम पैदा होगा परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। लाभ कमाने के लिए आपको जोखिम लेना ही पड़ेगा इसका परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होना पड़ेगा। छोटी मोटी व्याधि लगी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन कार्य सफलता वाला है लेकिन क्रोध को काबू में रखना भी आवश्यक है अन्यथा बनते कार्य आपसी मतभेद की भेंट चढ़ सकते है। दिन का आरम्भ शांत रहेगा इसके बाद अचानक व्यस्तता बढ़ने से पूर्व में सोचे कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। आर्थिक कार्य के आरंभ में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे धैर्य ना त्यागे परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बना सकेंगे। घरेलू खर्चो में वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक जीवन आपके व्यवहार कुशलता से आनदमय रहेगा लेकिन महिलाये वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनाएंगी। रक्त पित्त संबंधित शिकायत बनेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके आध्यात्मिक पक्ष की उन्नति होगी। मन मे धार्मिक भावनाएं बनी रहेंगी लेकिन मन एक जगह स्थिर ना रहने के कारण इसका पूर्ण लाभ नही उठा सकेंगे। आपको आर्थिक लाभ कम लेकिन व्यक्तिगत सम्बंधो में सुधार अवश्य होगा मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे। कार्य-व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद ना लगाए केवल खर्च निकालने लायक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा धन को लेकर ज्यादा खींच-तान में ना पढ़ें हानि हो सकती है। महिलाओ का मन चंचल रहेगा किसी भी कार्य को एक बार मे पूरा नही कर सकेंगी। बेरोजगार लोगो को आज कोई नई समस्या का सामना करना पड़ेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी दिनचार्य अनर्गल प्रवृतियों में खराब होगी। सेहत प्रातः काल से ही नरम रहेगी कुछ करने का मन नही करेगा स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आसपास का वातावरण आपके कारण अशान्त रहेगा। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण भी घरेलू वातावरण लगभग खराब ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा। यात्रा एवं धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन परिवार में आर्थिक अथवा पैतृक संबंधित कार्यो को लेकर तकरार होने की संभावना है किसी बुजुर्ग को मध्यस्थ बना कर ही कोई भी काम करने से सफलता की संभावना अधिक बनेगी।
कार्य-व्यवसाय अथवा कागजी कार्यो में पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा। सरकारी कार्य मे ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनायेगे आज ना बदले। आर्थिक लाभ अनिश्चित रहेगा फिर भी धन संबंधित काम युक्तियो के बल पर बना ही लेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है थोड़ी मान-गुहार के बाद सहमत भी हो जाएंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के पूर्वार्ध की अपेक्षा मध्यान के बाद का समय बेहतर रहेगा। आर्थिक एवं अचल संपत्ति के लिये समय शुभ है। कई दिनों से अटके किस कार्य के पूर्ण होने से धन लाभ होगा। पैतृक अथवा अन्य सम्पति से भी लाभ के योग बन रहे है। आज आप अपने मन की बात मन मे ही रखें सार्वजनिक होने पर कुछ ना कुछ हानि हो सकती है। महिलाओं की भावनाएं आज पल-पल में बदलेंगी जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे। पति पत्नी मे गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च सोच समझ कर ही करें। मानसिक चिंताओं को छोड़ सेहत आज ठीक रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी बुद्धि विवेक का कुछ अधिक प्रयोग करेंगे सही दिशा में जा रहे कार्य अथवा किसी व्यक्ति विशेष को भी संदेह की दृष्टि से देखना झगड़े का कारण बन सकता है। अतिआत्मविश्वास आज अवश्य ही कुछ का कुछ उल्टा ही करेगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। काम धंधा लाभ की अपेक्षा हानि ही अधिक करायेगा। धन को लेकर मन विचलित रहेगा। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे टालने के प्रयास करें। सेहत में उतारचढ़ाव लगा रहेगा स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहेगी आदत अनुसार गुस्सा भी अधिक रहने के कारण जहां भी जाएंगे वही का वातावरण खराब करेंगे। अपने कार्य निकालने के लिये गलत तरीके अपनाने से नही डरेंगे। घर मे भाई बंधुओ से धैर्य की कमी के चलते किसी ना किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है मामूली बात को बढ़ाने से परिणाम गंभीर भी हो सकते है। व्यवसाय में सोचने में वक्त खराब ना करें जोभी निर्णय लेना है शीघ्र ही लें लाभ के अवसर अनिर्णायक स्थिति के कारण हाथ से निकल सकते है। महिलाओं को गुस्से पर काबू रखने की अधिक आवश्यकता है। बात-बात पर नाराज होने से घर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में हर प्रकार से बेहतर रहेगा। आज आपका स्वभाव लापरवाहों जैसा रहेगा। अन्य लोगो को दुविधा में डाल स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में समय खराब होगा फिर भी लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य हो जाएगा। सह कर्मीयो के मनमानी व्यवहार के कारण क्रोध आएगा फिर भी स्थिति बिगड़ने नही देंगे। हाथ खुला होने से धन ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार भूल से भी ना करें अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🌷🙏