पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 04 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 04 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 अगस्त 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 22:05 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 21:54 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* गर – 10:34 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* धृति – 19:33 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 05:43
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 22:22
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 21:54 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 15:48 से 17:29
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी षष्ठी 22:05 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , भौम व्रत , मंगलागौरी व्रत , गौरी दुर्गा पूजा , संकटमोचन में हनुमद-दर्शन , केर पूजा (त्रिपुरा) , पंचक 21:55 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 21:54 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:54 से , विघ्नकारक भद्रा 22:04 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री नुणाई (जौनसार बावर, उ. खण्ड) , चेहल्लुम (मुस्लिम) , श्री रामजीबाबा पुण्यतिथि-मोर्शी (अमरावती) , श्री राणा उदयसिंह जयन्ती , महान गायक श्री किशोर कुमार जयन्ती , श्री नटेसन कृष्णासामी रंगासामी जन्म दिवस व श्रीमती नंदिनी सत्पथी स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण सुदी सप्तमी 20:44 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , शीतला सप्तमी (उड़ीसा ) ,भानु सप्तमी , श्री कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी) , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:18 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:27 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:18 तक , बुध कर्क राशि में 19:40 पर , ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*हे कूप त्वं चिरंजीव*
*स्वल्पतोये बहुव्ययः ।*
*गुणवद्रिक्तपात्राणि*
*प्राप्नुवन्ति हि पूर्णताम् ॥*
★महाभारत सुभाषित
*अर्थात् 👉*
_हे कूप! तुम लंबे समय तक जीवित रहो, क्योंकि तुम्हारे भीतर जल थोड़ा है, लेकिन उसका उपयोग बहुत होता है । रिक्त पात्र भी अगर गुण (रस्सी) से बँधकर तेरे पास आता है तो भर जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 अगस्त 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप एकांत पसन्द नहीं करने वाले हैं। मानसिक चिंता का सुखद अंत होकर मन हल्का होगा। समय घर परिवार , कार्यालय व संबंधियों के साथ में व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही हैं, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा , परहेज करें लेकिन व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा । चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। आध्यात्मिक रूचि और बढेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं । कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा । मन शान्त रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी और कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समय आपके साथ है इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगे । पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी । लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे थकान हो सकती है फिर भी आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मनोरंजन के आसार बनेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1181 – केस्सिओपिया में सुपरनोवा देखा गया।
1265 – एवेशम की लड़ाई में ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने साइमन डी मोंटफोर्ट को हराया।
1636 – जोहान मॉरिशस डच ब्राजील के गवर्नर बनाये गये।
1666 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
1730 – पर्शिया का क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक इंग्लैंड से बल- बल बचा।
1753 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने एक मास्टर मेसन बनाया।
1791 – सिस्टोवा समझौते के बाद ऑटोमन और हब्सबर्ग के बीच युद्ध की समाप्ति हुई।
1796 – फ्रेंच क्रांतिकारी युद्ध – लोनाना की लड़ाई: नेपोलियन के तहत इटली की फ्रांसीसी सेना एक ऑस्ट्रियाई ब्रिगेड को कुचल दिया।
1862 – अमेरिकी सरकार ने अपना पहला आय कर एकत्र करने का आदेश दिया।
1870 – ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1886 – कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
1914 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने बेल्जियम और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने वारसॉ पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1930 – यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया।
1935 – भारत शासन अधिनियम 1935 को महारानी की स्वीकृति मिली।
1947 – जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्थापना की गई।
1954 – पाकिस्तानी सरकार ने हफीज़ जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत ‘पाक सरज़मीन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
1956 – भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ में शुरू हुआ।
1964 – दक्षिणी चीन में टोनकन खाड़ी में अमरीका और वियतनाम की युद्ध के दौरान अमरीका को पराजय हुई। अमरीका ने इसी बहाने उत्तरी वियतनाम के साथ युद्ध आरंभ कर दिया।
1967 – विश्व के सबसे लम्बे नागार्जुन सागर बांध का निर्माण हुआ।
1983 – थॉमस संकर अपर वोल्टा के राष्ट्रपति बने।
1997 – मोहम्मद ख़ातेमी ईरान के राष्ट्रपति बने।
1999 – चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
2001 – रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
2004 – ‘नासा’ ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को *_कल्पना चावला_* नाम दिया।
2007 – मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
2008 – सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।
2014 – हमास और इसराइल के लिए 72 घंटों के लिये युद्धविराम पर सहमत किया।
2019 – भारत ने ओडिशा में चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से ऑल-वेदर और ऑल-टेरेन क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (क्यूआरएसएम) का सफल परीक्षण किया।
2019 – फ्रांस के फ्रैंकी जपाटा ने उड़ने वाले एक होवरबोर्ड की मदद से फ्रांस और ब्रिटेन के बीच इंग्लिश चैनल को पार किया।
2020 – बेरूत. लेबनान की राजधानी बेरूत में आज शाम हुए भीषण बम धमाकों में मृतकों की संख्या 100 तक पहुंची और लगभग 4,000 लोग घायल हुए ।
2020 – केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए 24 घंटे समर्पित चैनल दूरदर्शन असम का शुभारंभ किया।
2021 – भारत ने लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची (19,300 फुट की ऊंचाई) सड़क बनाई , बोलीविया का रिकॉर्ड तोड़ा।
2021 – भारतीय नौसेना की डिजाइन टीम द्वारा डिज़ाइन किया गया और @cslcochin द्वारा निर्मित स्वदेशी विमान वाहक ‘विक्रांत’ ने अपनी पहली समुद्री यात्रा की।
2022 – मालदीव के राष्ट्रपति की भारत की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न हुई।
2022 – दक्षिण कोरिया ने चंद्रमा के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।
2022 – स्वदेश में निर्मित लेजर-गाइडेड टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल – ATGM का महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2022 – चीन ने ताइवान को घेरने के लिए अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया , बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू जेट और युद्धपोत तैनात किए।
2022 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंकीपाक्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
2023 – लोकसभा ने अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक – 2023 पारित कर दिया।
2023 – केदारनाथ के गौरीकुंड में तेज बारिश में दो ढाबे और एक खोखा बह जाने से 19 लोगों में तीन के शव बरामद जबकि 16 अन्य लापता हुए।
2023 – जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए।
2023 – कोयला मंत्रालय ने कोयला ब्लॉक नीलामी का 7वां चरण सफलतापूर्वक पूरा किया।
2023 – टाइफून खानुन के कारण चीनी शहर शीआन में भूस्खलन से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।
2024 – पेरिस ओलंपिक में तैराक बॉबी फिन्के द्वारा पुरुषों की 1,500 मीटर फ्रीस्टाइल में 14:30.67 का समय निर्धारित करने और रेगन स्मिथ, लिली किंग, ग्रेटच की 4 x 100 मीटर मेडले रिले टीम के साथ दोहरे अमेरिकी विश्व रिकॉर्ड बने।
2024 – भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया।
2024 – MP में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ढही दीवार से नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हुई।
2024 – बिहार के हाजीपुर में DJ हाई टेंशन तार की चपेट आने से 8 कांवड़ियों की मौत हुई व कई झुलसे।
2025 – फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड आर. मार्कोस जूनियर नई दिल्ली पहुंचे।
2025 – भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से रोमांचक शिकस्त दी।
*4 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1522 ई.- राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।
1664 – संगीतज्ञ लुईस लुली का पेरिस में जन्म हुआ।
1730 ई. – सदाशिवराव भाऊ, भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।
1792 – ब्रिटेन के प्रख्यात कवि परसी बीश शेली (Percy Bysshe Shelley) का जन्म हुआ।
1805 – आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन।
1845 – फ़िरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।
1875 – बच्चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्स क्रिश्चियन एंडरसन।
1906 – डॉ॰ यशवंत सिंह परमार भारत के राजनेता एवं स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।
1924 – इन्दु प्रकाश पाण्डेय, साहित्यकार ।
1929 – अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में एक बंगाली परिवार (गांगुली) में हुआ।
1931 – नरेन तमहाने, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ।
1944 – दिलीप प्रभावालकर एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, नाटककार और लेखक।
1950 – नटेसन कृष्णासामी रंगासामी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने।
1961- बराक ओबामा- अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति रहे हैं।
1967 – अरबाज़ ख़ान – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
1971 – महेंद्र भट्ट
उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व सदस्य।
2002 – अनुष्का सेन एक भारतीय बाल कलाकार है।
*4 अगस्त को हुए निधन👉*
1937 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
1981 – परशुराम मिश्रा एक भारतीय वनस्पतिशास्त्री, शिक्षाविद और संबलपुर विश्वविद्यालय के पहले कुलपति थे।
2006 – नंदिनी सत्पथी – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।
2019 – अनंत सीतलवाड़ एक क्रिकेट कमेंटेटर का निधन मुंबई में हुआ।
2020 – इब्राहिम अल्काज़ी – भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक थे।
2021 – पद्मा सचदेव एक भारतीय कवयित्री और उपन्यासकार थीं।
2022 – पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सिंग विश्व चैंपियन जॉनी फेमचॉन (77) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी विधिवेत्ता चार्ल्स ओग्लेट्री (70) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश कीबोर्डवादक, पियानोवादक और गायक जॉन “द बैप्टिस्ट” गोस्लिंग (75) का निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर (81) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लैंड के क्रिकेट बल्लेबाज ग्राहम थोर्प (55) की आत्महत्या से मृत्यु हुई।
2024 – चीनी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी त्सुंग-दाओ ली (97) का निधन हुआ।
2025 – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन (81) का निधन हुआ।
*4 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला श्री नुणाई (जौनसार बावर, उ. खण्ड)।
🌟 चेहल्लुम (मुस्लिम)।
🌟 श्री रामजीबाबा पुण्यतिथि-मोर्शी (अमरावती)।
🌟 श्री राणा उदयसिंह जयन्ती।
🌟 महान गायक श्री किशोर कुमार जयन्ती।
🌟 श्री नटेसन कृष्णासामी रंगासामी जन्म दिवस।
🌟 श्रीमती नंदिनी सत्पथी स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*