पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 27 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 27 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 अक्टूबर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 07:03 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया – 28:08 तक
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 15:39 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* कौलव – 07:03 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्धि – 10:53 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 06:29
*🌄सूर्यास्त-* 17:40
*🌙चन्द्रोदय-* 18:18
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 21:07 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 14:52 से 16:16
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी प्रतिपदा 07:03 तक पश्चात् द्वितीया 28:08 तक , द्वितीया तिथि टूटी , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , कार्तिक मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:40 से , त्रिपुष्कर योग 15:40 से 28:08 तक , राजयोग 07:02 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरु श्री रामदास जी जयंती (प्राचीनमतानुसार) , महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर (बन्दा बैरागी) जयंती , वेदों के ज्ञाता एवं महान इतिहासकार ‘पंडित भगवद्दत्त’ जयंती , ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह बलिदान दिवस , श्री के. आर. नारायणन – जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से) , श्री जतीन्द्र नाथ दास (जतिन दास) जयन्ती , श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस , श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस , भारतीय पैदल सेना दिवस / राष्ट्रीय इन्फैंट्री दिवस / राष्ट्रीय शौर्य दिवस (National Infantry Day , 80वाँ) , भारत स्वीडन नवाचार दिवस (13वाँ) , दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage) , ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage) व अंतर्राष्ट्रीय सस्टेनेबिलिटी इंफॉर्मेशन डे (Sustainability Information Day , अक्टूबर के चौथे मंगलवार को)।_*
*🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक बदी तृतीया 25:08 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
*सर्वे सुखदुखे जनाः।*
*दुःखादुद्विजते जन्तुः*
*सुखं सर्वाय रुच्यते।।*
*अर्थात् 👉*
_सब को अपने कर्मानुसार सुख दुःख भुगतने पड़ते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 अक्टूबर 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।
पर
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1676 – पोलैंड और तुर्की ने वार्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1751 – हौरेकी अवधि जापान में शुरू की गयी।
1789 – टर्नहौत की लड़ाई में ब्रैंट क्रांतिकारियों द्वारा ऑस्ट्रिया की सेना को मार दिया गया।
1795 – अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1806 – फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
1810 – अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया।
1838 – मिसौरी के गवर्नर लिलबर्न बोग्स ने निष्कासन का आदेश दिया, जो सभी मॉर्मन (लोगो) को राज्य छोड़ने का आदेश होता हैं।
1904 – न्यूयॉर्क सिटी ने पहली भूमिगत पैदलपर पथ सड़क का निर्माण किया।
1905 – नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।
1910 – रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।
1914 – ग्रीस की सेना ने एलीज़ों के कहने पर उत्तरी एपिरस शहर पर कब्जा कर लिया।
1920 – लीग आॅफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।
1946 – फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।
1947 – कश्मीर के राजा हरी सिंह ने भारत में विलय की संधि पर हस्ताक्षर किए और भारत में जम्मू कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया (दिनांक कन्फर्म कर लें)।
1958 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।
1959 – पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
1968 – मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1978 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
1982 – चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की।
1991 – तुर्कमिनस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को स्वीकृति दी।
1995 – यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
1997 – एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2003 – चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित ।
2003 – बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
2004 – चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया।
2004 – फ़्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2008 – केन्द्र सरकार ने अख़बार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।
2019 – अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी सीरिया में मारा गया ।
2020 – भारत और अमरीका ने नई दिल्ली में तीसरी द्विपक्षीय टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता की व ऐतिहासिक बुनियादी आदान-प्रदान और सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – अफ्रीका संघ ने सूडान को सभी गतिविधियों के लिए निलंबित किया।
2021 – हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के प्राचीन मलाणा गांव में भीषण आग लगने से 12 से अधिक घर जल गए व 150 लोग प्रभावित हुए।
2021 – ब्रूनेई ने 16वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें हिस्सा लिया व भारत-इजराइल संयुक्त कार्य समूह की 15वीं बैठक तल अवीव में आयोजित हुई।
2021 – ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
2022 – भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप पहले और दूसरे 25 टन बोलार्ड पुल टग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।
2022 – केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और जर्मन संघीय संसद की पर्यावरण समिति के बीच बैठक संपन्न हुई।
2023 – भारतीय तटरक्षक अधीनस्थ अधिकारी सम्मेलन 2023 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
2023 – मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी – संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया।
2023 – पर्यटन मंत्रालय ने 25 से 27 अक्टूबर 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी एशिया, सिंगापुर में हिस्सा लिया।
2024 – मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर भगदड़ मचने से 9 लोग घायल हुए।
2024 – उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कृष्णागुरु इंटरनेशनल स्पिरिचुअल यूथ सोसाइटी के 21वें द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2025 – तुर्की के बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी (Sindirgi) जिले में 6.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया।
2025 – ISRO ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि भारत अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3-M5 के जरिए CMS-03 (GSAT-7R) सैन्य संचार उपग्रह को लॉन्च करने जा रहा है।
*27 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1670 – बन्दा बैरागी का जन्म ग्राम तच्छल किला, पुंछ में श्री रामदेव के घर में हुआ।
1811- आइजैक मेरिट सिंगर – सिलाई मशीन का आविष्कारक।
1893 – वेदों के ज्ञाता, महान इतिहासकार ‘पंडित भगवद्दत्त’ जी का जन्म अमृतसर (पंजाब) में श्री कुंदनलाल तथा श्रीमती हरदेवी के घर में हुआ था।
1904 – स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जतीन्द्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता में ।
1920 – के. आर. नारायणन – केरल में जन्मे कोच्चेरी रामण नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति थे (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)।
1945 – लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा (लूला उपनाम ) ब्राजील के पैतीसवें राष्ट्रपति।
1950 – श्रीवास्तव गोस्वामी – भारतीय इंडोलॉजिस्ट विद्वान होने के साथ-साथ गौड़ीय वैष्णव धार्मिक नेता।
1966 – दिब्येन्दु बरुआ – भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर है।
1984 – इरफ़ान पठान एक ऑलराउंडर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
*27 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1605 – अकबर – मुग़ल शासक।
1907 – ब्रह्मबांधव उपाध्याय – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1942 – सत्येंद्र चंद्र मित्रा – एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
1947 – लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1947 – ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह, एमवीसी भारतीय सेना में अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
1953 – टी.एस.एस. राजन – भारत के स्वतन्त्रता सेनानी।
1977 – जनरल सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश – असम के पूर्व राज्यपाल व भारतीय थलसेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे।
1982 – प्यारे लाल – गांधी जी के निजी सचिव।
1987 – विजय सिंह माधवजी मर्चेंट ( विजय माधव ठाकरसे) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1999 – डॉ. नगेन्द्र – भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
2001 – प्रदीप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
2003 – ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।
2007 – व्यंग्यकार भूपेंद्र नाथ कौशिक “फ़िक्र” आधुनिक काल के सशक्त व्यंग्यकार थे।
2018 – मदन लाल खुराना – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 – भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन।
2020 – गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता नरेश कनोडिया (77) का निधन हुआ।
2022 – असमिया फिल्म उद्योग के लोकप्रिय अभिनेता, निपोन गोस्वामी (80) का निधन हुआ।
2023 – पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के पूर्व प्रीमियर ली कचियांग (68) का हार्ट अटेक से निधन हुआ।
2023 – सोवियत ओलंपिक एथलीट विक्टर फ़्योदोरोविच ममातोव (86) का निधन हुआ।
2025 – तमिल सिनेमा के मशहूर गीतकार और राजनेता स्नेहन के पिता शिवसंगु कोडुम्बुराई (102) का निधन हुआ।
2025 – भारत की प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन और बर्न केयर के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली डॉ. के. मातंगी रामकृष्णन (91) का निधन हुआ।
*27 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री रामदास जी जयंती (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 महान योद्धा बंदा सिंह बहादुर (बन्दा बैरागी) जयंती।
🌟 वेदों के ज्ञाता एवं महान इतिहासकार ‘पंडित भगवद्दत्त’ जयंती।
🌟 ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह बलिदान दिवस।
🌟 श्री के. आर. नारायणन – जयन्ती (सरकारी दस्तावेजों के हिसाब से)।
🌟 श्री जतीन्द्र नाथ दास (जतिन दास) जयन्ती।
🌟 श्री ब्रिंगटन बुहाई लिंगदोह (B. B. Lyngdoh ) स्मृति दिवस।
🌟 श्री मदन लाल खुराना स्मृति दिवस।
🌟 भारतीय पैदल सेना दिवस / राष्ट्रीय इन्फैंट्री दिवस / राष्ट्रीय शौर्य दिवस (National Infantry Day , 80वाँ)।
🌟 भारत स्वीडन नवाचार दिवस (13वाँ)।
🌟 दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस (World Day for Audio-Visual Leritage)।
🌟 ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस (World Day for Audiovisual Heritage)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय सस्टेनेबिलिटी इंफॉर्मेशन डे (Sustainability Information Day , अक्टूबर के चौथे मंगलवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*