पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 07 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 07 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 07 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 जून 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 27:27 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 07:56 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* विष्टि – 15:11 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* वैधृति – 10:00 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:17
*🌙चन्द्रोदय-* 24:15
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 15:32 से 19:17
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी सप्तमी 27:27 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्री भानुसप्तमी , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:56 तक , द्विपुष्कर योग / राजयोग  07:56 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:09 तक , पंचक जारी , वैधृति पुण्यम् , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री चक्रेश्वरी देवी अन्तिम दिन (जैन , सरहिन्द) , श्री महेश श्रीनिवास भूपति जन्म दिवस , श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती स्मृति दिवस व विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी अष्टमी 27:26 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , पंचक जारी , श्री कालाष्टमी व्रत , श्री शीतलाष्टमी व्रत , पर्युषितान्न (बासी) भोजन करना विहित है , सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में 13:32 पर (मृगशिरा रवि वायु प्रवाह लक्षण , वाहन – मेंढक) , शुक्र कर्क राशि में 17:42 पर , विश्व महासागर दिवस , विश्व ब्रेनट्यूमर दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सत्येन   रक्ष्यते   धर्मो*
*विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते।*
*मृज्यया  रक्ष्यते   रूपं*
*कुलं    वृत्तेन  रक्ष्यते ।।*
*भावार्थ👉*
_धर्म का रक्षण सत्य से , विद्या का रक्षण अभ्यास से , रूप का रक्षण सफाई से और कुल का रक्षण सदाचरण करने से होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 जून 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1099 – यरुशलम में पहले क्रुसेडर्स पहुंचे।
1413 – नेपल्स के राजा लैडिसलाव ने रोम पर कब्जा किया।
1539 – बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
1546 – इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड/आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1654 – लुई चतुर्दश फ्रांस के राजा बने।
1692 – कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट राॅयल में भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत।
1769 – डैनियल बून ने केंटुकी के ब्लूग्रास राज्य की तलाश शुरू की।
1780 – एंटी-कैथोलिक दंगा लंदन में शुरू हुआ जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई।
1801 – पुर्तगाल और स्पेन ने बदाजोज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसके परिणामस्वरूप पुर्तगाल ने ओलिवेन्झा शहर को खो दिया।
1809 – दुराणी साम्राज्य के शुजा शाह ने ब्रिटिशों के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1827 – यूनानी रक्षकों ने जनरल रशीद पाशा की कमान के तहत मिस्र की सेनाओं को एथेंस में आत्मसमर्पण किया।
1832 – रिफॉर्म एक्ट यूनाइटेड किंगडम में कानून बना।
1839 – हवाई अधिकारों का घोषणापत्र हस्ताक्षरित किया गया।
1862 – संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए।
1863 – फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्जा किया।
1864 – अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के लिए दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाये गये।
1892 – मिनियापोलिस में रिपब्लिकन सम्मेलन शुरू हुआ।
1893 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1898 – अमेरिका की सामाजिक लोकतंत्र पार्टी ने पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, शिकागो में रखा।
1906 – कनार्ड लाइनर आरएमएस लुसेतिया को ग्लासगो में दुनिया के सबसे बड़े जहाज के रूप में लॉन्च किया।
1929 – वेटिकन सिटी एक संप्रभु देश बना।
1939 – जार्ज षष्टम तथा एलिजाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।
1948 – वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।
1949 – डॉक वर्कर्स ने यूनाइटेड किंगडम में हड़ताल शुरू की।
1966 – सोनी कॉर्पोरेशन ने अपने नए ब्रांड वाला वीडियो टेप रिकॉर्डर पेश किया।
1975 – पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें भारत की हार हुई (कन्फर्म नहीं)।
1979 – भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक को सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया।
1995 – नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
1998 – स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।
1999 – श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
2000 – एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
2004 – इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 – भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
2007 – अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
2013 – चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए।
2014 – मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस जीता।
2016 – इस्तांबुल के केंद्रीय पुलिस पर कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।
2019 – दक्षिण कश्मीर के पंजारन (पुलवामा) में गुरुवार देर शाम शुरू हुई मुठभेड़ लगभग 16 घंटे बाद जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों के मारे जाने के साथ समाप्त हुई।
2020 – मालदीव में फंसे 700 भारतीय नागरिकों को लेकर नौसेना का जहाज ‘जलाश्व’  तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा।
2020 – अंतरिक्ष यात्री एवं समुद्र विज्ञानी काथी सुल्लीवन (Kathy Sullivan) इतिहास में पहली महिला एवं पाँचवीं व्यक्ति बन गईं, जो महासागरों में सबसे गहरे तल तक पहुँची हैं जिसे मारियाना ट्रेंच में चैलेंजर डीप/गर्त (Challenger Deep) कहा जाता है।
2021 – महाराष्ट्र के पुणे के पिरांगुट इलाके में रसायन के एक कारखाना में भीषण आग लगने से लगभग 12 कामगारों की मौत और 15 अन्य लापता हो गए। वहीं पश्चिम बंगाल में कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, 3 जिलों में 26 लोगों की मौत हुई।
2021 – पाकिस्तान में एक छोटे बाजार में एक गैस सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत और 2 अन्य लोग घायल हुए। दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक एक्सप्रेस ट्रेन दूसरी ट्रेन के पटरी से उतरे हुए डिब्बों से टकराने से 51 लोगों की मौत व 100 से अधिक लोग घायल हुए।
2021 – माली में पूर्व सैन्य शासक कर्नल असिमी गोइता ने कार्यवाहक सरकार के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2021 – संयुक्त राष्ट्र, मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया।
2021 – स्‍वदेश में निर्मित तीन उन्‍नत हल्के हेलीकॉप्टर एम के-थ्री भारतीय नौसेना बेड़े में शामिल।
2022 – उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का गैबॉन, सेनेगल और कतर का दौरा समाप्त हुआ।
2022 – भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने विजिटर्स कांफ्रेस 2022 का उद्घाटन किया व विजिटर्स पुरस्कार 2022 प्रदान किए।
2023 – जर्मनी की TKMS व भारत की MDA के बीच भारतीय नौसेना की पनडुब्बी परियोजना के लिए समझौता हुआ।
2023 – उत्तरी अफगानिस्तान में मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 बच्चों समेत 25 लोगों की मौत हुई।
2023 – ओडिशा के जाजपुर – क्योंझर में मालगाड़ी से छह की मौत व अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए।
2023 – जी 20 इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक गोवा में संपन्न हुई।
2024 – भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एवं कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
2025 – कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू, कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर लगभग 3 घंटे में श्रीनगर पहुंची।
2025  –  अमेरिकी केमिकल और एयरोनॉटिकल इंजीनियर और USAF अंतरिक्ष यात्री अल्बर्ट एच. क्रूज़ (96) का निधन हुआ।

चैक करना जी

*7 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1909 – वर्जीनिया एपगर – अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।
1914 – ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक का जन्म पानीपत में हुआ।
1954 – टीकू तलसानिया – टीकू तलसानिया हिन्दी फ़िल्मों के एक हास्य अभिनेता।
1974 – भारतीय टेनिस सुपरस्टार महेश भूपति का जन्म चेन्नई में हुआ।
1998 – पैरालंपिक में रिकॉर्ड तोड़ने वाले जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल (06 जुलाई 1998 का भी वर्णन)।

*7 जून को हुए निधन👉*

1631 – मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज की 39 वर्ष की आयु में चौहदवें बच्चे के जन्म के दौरान  बुरहानपुर में मृत्यु।
1954 – एलेन ट्यूरिंग – अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
2002 – बी डी जत्ती – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति।
2011 – नटराज रामकृष्ण – भारत के एक नृत्य गुरु थे।
2016 – अंबर गुरुंग – एक नेपाली , संगीतकार , गायक, और गीतकार थे।
2020 – प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा (39) का निधन हुआ।
2023 – ईरानी पेशेवर पहलवान द आयरन शेक (81) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन संगीत रचयिता एर्नस्टालब्रेख्ट स्टीबलर (90) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी यूएसएएफ मेजर जनरल और नासा अंतरिक्ष यात्री बिल एंडर्स (90) का एक निजी विमान उड़ाते समय दुर्घटना में निधन हुआ।

*7 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री चक्रेश्वरी देवी अन्तिम दिन (जैन , सरहिन्द)।
🌟 श्री महेश श्रीनिवास भूपति जन्म दिवस।
🌟 श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती स्मृति दिवस।
🌟 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.