पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 06 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 06 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 जून 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 26:44 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 06:04 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* गर – 14:07 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* एन्द्र – 10:03 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 23:45
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 19:04 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 08:51 से 10:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी षष्ठी 26:44 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 06:04 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:04 से , द्विपुष्कर योग 26:42 से , विघ्नकारक भद्रा 26:40 से , पंचक प्रारम्भ 19:04 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री शिवराज्याभिषेक समारोह दिवस (रायगढ़ किला) , छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस (1674 , तारीखानुसार) , श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस , श्री सुनीलदत्त जयन्ती , श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती , श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस , श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस , विश्व कीट दिवस (विश्व कीट जागरूकता दिवस) , रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र) व घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी सप्तमी 27:27 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री भानुसप्तमी , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:56 तक , द्विपुष्कर योग / राजयोग 07:56 तक , विघ्नकारक भद्रा 15:09 तक , पंचक जारी , वैधृति पुण्यम् , विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*स्युर्लघुबिन्दवो वृष्टे-*
*र्वर्षणेन जले प्लवः।*
*तथैव लघुभिर्यत्नैः*
*जायते परिवर्तनम्।।*
*अर्थात् 👉*
_बारिश की बूँदें भले ही छोटी हों, लेकिन उनके लगातार बरसने से बडी़-बडी़ नदियों में बाढ़ आ जाती है। ऐसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास यदि लगातार हों तो निश्चित ही ज़िन्दगी में बडा़ परिवर्तन लाने में सक्षम रहते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 जून 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल हैं। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं और आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। किसी कार्य या त्यागभाव से मन अत्यन्त प्रसन्न होगा। ध्यान रखने से स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। इसके अतिरिक्त दूसरे लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप न करें। आप बुरे सपने तथा भ्रमो से पू री तरह से घिरे हुये है। केवल आपकी इच्छाशक्ती आपके जिंदगी को बर्बाद करने वाले इन नकारत्मक विचारो से आपको मुक्ती दिला सकती है । इस लिये आप बुरे सपनो में नही उलझें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार चंचंचं दूर रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1520 – फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
1674 – शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
1727 – पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।
1744 – फ्रांस और पर्शिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
1752 – भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।
1761 – शुक्र का पारगमन हुआ जिसे पृथ्वी के 120 स्थानों से देखा जा सकता था। मिखाइल लोमोनोसोव को वीनस का माहौल पता चला।
1808 – नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था।
1831 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न।
1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
1936 – एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन हुआ।
1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला।
1944 – अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु।
1967 – इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1972 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।
1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
1995 – पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
1997 – बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
1999 – भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
2001 – शाही पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान।
2002 – इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2005 – ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007 – दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008 – कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।
2010 – 109 पुरुषों की फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने रॉबिन सोडरलिंग को (6-4, 6-2, 6-4 से) हराया।
2019 – आरबीआई ने कर्ज (अल्पावधि उधारी दर / रेपो रेट ) 0.25 सस्ता किया।
2020 – दो आतंकी हमलों में 14 अफगान सैनिकों की मौत , कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर हुए।
2021 – HSBC ने दिग्गज बैंकर हितेंद्र दवे को भारत में अपना नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया।
2022 – ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पार्टीगेट मामले में अविश्वास प्रस्ताव 63 वोटों से जीते।
2022 – भारतीय सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-4 मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर में स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर सफल परीक्षण किया।
2022 – मंगोलिया में भारत सहित 16 देशों की सैन्य टुकड़ियों के बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास – एक्स खान क्वेस्ट-2022 की शुरूआत हुई।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता वाली स्वास्थ्य कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक का समापन हुआ।
2023 – भारतीय नौसेना ने पानी के अन्दर लक्ष्य को भेदने के लिए स्वदेश में निर्मित भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2024 – चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा।
2025 – पीएम मोदी ने तिरंगा दिखाकर चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया।
2025 – भारत के स्टार लेग स्पिनर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया।
*6 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1699 – आलमगीर द्वितीय – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
1829 – ह्यूम, ए. ओ. – एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।
1879 – उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय – भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1881 – गिरिधर शर्मा नवरत्न – हिंदी भाषा के साहित्यकार थे।
1884 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर।
1891 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार – ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
1901 – सुकर्णो – इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
1902 – एनी मसकैरिनी – संविधान सभा की सदस्य थीं।
1919 – राजेन्द्र कृष्ण- हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार।
1924 – सोमप्पा रायप्पा बोम्मई – कर्नाटक के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री थे।
1929 – अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक के रूप में मशहूर हुए सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में हुआ था।
1936 – डी. रामानायडू, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता।
1939 – गुरबचन सिंह रंधावा – भारत के प्रसिद्ध एथलीट।
1945 – टी. सेनका आव – भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं।
1946 – रघुवंश प्रसाद सिंह – बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।
1955 – वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1957 – पशुपति कुमार पारस – भारतीय राजनीतिक दल ‘लोक जनशक्ति पार्टी’ के राजनीतिज्ञ ।
1968 – अरविंद केजरीवाल – दिल्ली के सातवें / वर्तमान मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।
*6 जून को हुए निधन👉*
1957 – रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।
1967 – कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह – सामाजिक कार्यकर्त्ता।
1982 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1982 – वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर – पुदुचेरी के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1986 – मास्ति वेंकटेश अय्यंगार – ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
2020 – पूर्व फुटबॉलर ई. हमसाकोया का मल्लापुरम के अस्पताल में कोविड-19 वायरस से निधन हो गया।
2021 – मशहूर गायक सईद साबरी (85) का जयपुर में हार्टअटैक से निधन हो गया। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2022 – डोमिनिक गणराज्य के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन मंत्री ऑरलैंडो जॉर्ज मैरा (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2023 – वरिष्ठ गुजराती पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक विद्युत ठाकर (93) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी चित्रकार फ्रांकोइस गैमे गिलोट (101) का निधन हुआ।
2024 – जापानी वास्तुक फ़ुमिहिको माकी (95) का निधन हुआ।
2025 – केरल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थेननाला बालकृष्ण पिल्लै (95) का निधन हुआ।
*6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री शिवराज्याभिषेक समारोह दिवस (रायगढ़ किला)।
🌟 छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस (1674 , तारीखानुसार)।
🌟 श्री अरविन्द केजरीवाल जन्म दिवस।
🌟 श्री सुनीलदत्त जयन्ती।
🌟 श्री सोमप्पा रायप्पा बोम्मई जयन्ती।
🌟 श्री वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर स्मृति दिवस।
🌟 श्री देवराज उर्स स्मृति दिवस।
🌟 विश्व कीट दिवस (विश्व कीट जागरूकता दिवस)।
🌟 रूसी भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।
🌟 घल्लूघारा दिवस पंजाब (ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*