पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 02 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 02 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜02 अक्टूबर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 10:17 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 26:55 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* वणिज – 10:17 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्यतीपात – 18:17 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:14
*🌄सूर्यास्त-* 18:06
*🌙चन्द्रोदय-* 22:19
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 15:41 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:10
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन बदी षष्ठी 10:17 तक पश्चात् सप्तमी प्रारम्भ , कपिला षष्ठी , षष्ठी का श्राद्ध (सुबह 10:17 से पहले) , सप्तमी श्राद्ध (या तो आज शुक्रवार को 10:17 के बाद या कल शनिवार को सुबह 08:01 से पहले) , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:55 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:16 से 21:08 तक , राजयोग , व्यतीपात पुण्यम् , मुक्तावली व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री ज्ञानेश्वरी ग्रंथ जयंती (वारकरी संप्रदाय , आश्विन कृष्ण षष्ठी अनुसार) , श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती , श्री महात्मा गांधी जयन्ती (157वीं , स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस) , श्री के. कामराज स्मृति दिवस , World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह भारत एवं मद्य निषेध सप्ताह MP आदि (दोनों सप्ताह 02 से 08 अक्टूबर)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन बदी सप्तमी 08:01 तक पश्चात् अष्टमी 29:53 तक , सप्तमी तिथि का श्राद्ध (सुबह 08:01 से पहले उसके बाद अष्टमी का श्राद्ध)अष्टमी तिथि का क्षय , मध्याष्टमी श्राद्ध , कालाष्टमी , श्री अशोकाष्टमी , श्री महालक्ष्मी व्रत सम्पन्न (चन्द्रोदय व्यापिनी) , जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत , शुक्र (वक्री) 12:45 पर , आचार्य श्री विद्यानन्द जी समाधि (जैन)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*नाम्भोधिरर्थितामेति*
*सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*
*आत्मा तु पात्रतां नेय:*
*पात्रमायान्ति संपद:॥*
*अर्थात् 👉*
_सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 अक्टूबर 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आप बहुत व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके व परिचितों से मिलने व खरीददारी की योजना बन सकती है उन्हें निकलने न दें। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । आपको अपनी सेहत पर भी कुछ ध्यान करना चाहिए। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र मे अपना करियर बनाने का सही समय है प्रयास करें । धन धान्य की वृद्धि होती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1895 – उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।
1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1941 – नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया।
1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल हुए।
1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988 – तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।
1988 – कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ ।
1994 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2003 – हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
2019 – फलस्तीन ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विरासत और आदर्शों के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया।
2019 – अमरीका ने बंधुआ मजदूरों से माल उत्पादित कराने वाले पांच संदिग्ध देशों से आयात रोक लगाई।
2019 – गुमला जिले सिसई प्रखंड में स्थित नवरत्नगढ़ किला व मंदिर समूह को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
2020 – वर्चुअल वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया।
2021 – भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का समापन हुआ तथा श्रीलंका में संयुक्त युद्धाभ्यास मित्र शक्ति 21 के लिए भारतीय सैन्य दल रवाना हुआ।
2022 – इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान 174 लोग मारे गए, जबकि 180 घायल हो गए।
2022 – फिट इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ व युवा प्रधानमंत्री योजना का दूसरा चरण शुरू हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला बिहार पहला राज्य बना , 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग , ओबीसी 27% ; यादव 14% , ब्राह्मण 3.65%, राजपूत 3.45% व सबसे कम कायस्थ 0.60%।
2023 – महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हुई , इनमें 12 नवजात शामिल।
2023 – उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई।
2023 – मेघालय में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया , भूटान में भी धरती हिली।
2024 – महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन में एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने से दो पायलट और एक इंजीनियर सहित तीन की मौत हुई।
2024 – बरेली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 की मौत , 5 मकान गिरे व 6 से ज्यादा घायल हुए।
2025 – MP में माता की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान नदी में ट्रैक्टर गिरने से 9 की मौत हुई।
*2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1869 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ। आज का दिन को भारत समेत संपूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1898 – प्रजापति मिश्र – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी।
1900 – लीला नाग – प्रसिद्ध महिला क्रान्तिकारी व बंगाली पत्रकार थी।
1901 – गोकुल लाल असावा – देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।
1924 – तपन सिन्हा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1933 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
1942 – आशा पारेख – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
1967 – आर्डेम पटपौटियन (Ardem Patapoutian) एक अर्मेनियाई-अमेरिकी आणविक जीवविज्ञानी, न्यूरोसाइंटिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता।
1974 – प्रीतम सिवाच – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान।
1979 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
1985 – भव्या लाल – नासा में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक।
1997 – लवलीना बोरगोहेन – भारतीय मुक्केबाज़ खिलाडी ।
*2 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1906 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।
1964 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता ।
1975 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।
1982 – सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री।
2014 – एन॰ महालिंगम – भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित तमिलनाडु से थे। लम्बी बिमारी के बाद उनका निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉलर और व्यवसायी फ्रांसिस हेनरी ली (79) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी सड़क साइकिल चालक गुइडो कार्लेसी (87) का निधन हुआ।
2024 – “का लेटत्सी लेबोफ़ेलो” के लिए मशहूर दक्षिण अफ़्रीकी गॉस्पेल गायक सोली मोहोलो (65) का निधन हुआ।
2025 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज गायक और बनारस घराने के प्रमुख स्तंभ पंडित छन्नूलाल मिश्रा (89) का निधन हुआ।
2025 – प्रख्यात गांधीवादी विचारक और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. जी. जी. पारिख (101) का निधन हुआ।
*2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री ज्ञानेश्वरी ग्रंथ जयंती (वारकरी संप्रदाय , आश्विन कृष्ण षष्ठी अनुसार)।
🌟 श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती।
🌟 श्री महात्मा गांधी जयन्ती (157वीं , स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस)।
🌟 श्री के. कामराज स्मृति दिवस।
🌟 World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह भारत एवं मद्य निषेध सप्ताह MP आदि (दोनों सप्ताह 02 से 08 अक्टूबर)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*