पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 20 नवम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 20 नवम्बर 2026

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 नवम्बर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 07:15 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाभाद्रपद – 06:56 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराभाद्रपद – 30:58 (अगले दिन 06:58 AM) तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* गर – 07:15 तक
*💫पश्चात्-* वणिज – 19:00 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि (भद्रा) – 30:31 (अगले दिन 06:31 AM) तक
*✨योग-* वज्र – 28:56 (अगले दिन 04:56 AM) तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:48
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 14:22
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:28 तक
*🤖राहुकाल-* 10:47 से 12:07
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष एवं गोचर👉*

*_🔅 आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक शुक्ल दशमी प्रातः 07:15 तक पश्चात् देवप्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी प्रारम्भ (स्मार्त एवं वैष्णव एकादशी व्रत आज) , भीष्म पञ्चक प्रारम्भ , कंस वध , चातुर्मास समाप्ति , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली रवियोग दिन-रात (अगले दिन प्रातः 06:58 AM तक) , पञ्चक दिन-रात , भद्रा (मृत्युलोक वास) सायं 19:00 से अगले दिन प्रातः 06:31 AM तक , गोचर में सूर्य वृश्चिक राशि में एवं चन्द्रमा मीन राशि में संचरणशील , विश्व बाल दिवस (World Children’s Day) , अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक शुक्ल एकादशी प्रातः 06:31 AM तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , देवप्रबोधिनी एकादशी व्रत पारण , तुलसी विवाह महोत्सव , प्रदोष व्रत , पञ्चक जारी , विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*परोपकाराय फलन्ति वृक्षाः*
*परोपकाराय वहन्ति नद्यः ।*
*परोपकाराय दुहन्ति गावः*
*परोपकारार्थमिदं शरीरम् ॥*
*अर्थात्👉*
_वृक्ष दूसरों की भलाई के लिए फल देते हैं, नदियाँ परोपकार के लिए बहती हैं और गायें दूसरों के हित के लिए दूध देती हैं—इसी प्रकार हमारा यह मनुष्य शरीर भी परोपकार के लिए ही है।_
🌹

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 20 नवम्बर 2026*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन परिस्थितियां विपरीत बनेगी पूर्व में बनाई योजना परिस्थिति वश अंत समय मे बदलनी पड़ेगी। जिस कार्य ने लाभ देख रहे थे वहां से लाभ तो होगा लेकिन आशा से बहुत कम। व्यवसायी वर्ग धन अथवा महंगी वस्तुओ संबंधित कार्य विचार कर ही करें हानि की संभावना आज अधिक है। धन के फंसने पर आगे के कार्य प्रभावित होंगे। नौकरी वाले जातक विषम परिस्थितियों में भी निश्चिन्त रहेंगे लेकिन घर के वातावरण में कुछ ना कुछ उथल-पुथल लगी रहेगी। धन की आमद प्रयास करने पर हो जाएगी लेकिन आवश्यकता की तुलना में कम रहेगी। महिला वर्ग भावुक कर खर्चा करवाएगी कर्ज बढ़ने के आसार है खर्च आज सोच समझ कर ही करे। सेहत में नया विकार आएगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामाजिक एवं राजकीय कार्य के लिये अनुकूल है धन के साथ पद प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। समाज के उच्चवर्गीय लोगो से जान पहचान होगी परन्तु इनसे तुरंत लाभ उठाने का प्रयास ना करें अन्यथा संबंधों में तुरंत खटास भी आ सकती है। सार्वजिक क्षेत्र पर आवश्यकता पड़ने पर ही बोले जल्दबाजी में कुछ अप्रिय बयानबाजी कर देंगे जिससे व्यक्तित्व में कमी आ सकती है। व्यवसायी वर्ग धन कमाने के चक्कर मे जल्दबाजी करेंगे परन्तु ध्यान रहे प्रतिस्पर्धा होने के बाद भी आज धैर्य रखने का परिणाम बाद में अवश्य ही लाभ दिलाएगा। धन की आमद संतोषजनक रहेगी खर्च करने में पीछे नही हटेंगे। घर का वातावरण गलतफहमी के कारण कुछ समय के लिये अशान्त बनेगा। जोड़ो अथवा मासपेशी संबंधित समस्या बन सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसमे परिस्थितियां स्वतः ही अनुकूल बनने लगेंगी आवश्यकता के समय सहयोग भी आसानी से मिल जाएगा। अधिकांश कार्य सही दिशा और भाग्य का साथ मिलने से समय पर पूर्ण होंगे। कारोबारी लोग आज किया निवेश का लाभ निकट भविष्य में उठाएंगे फिर भी ज्यादा जोखिम ना लें। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त कार्य आने पर असहज अनुभव करेंगे सहयोग भी कम मिलेगा फिर भी अपने पराक्रम से थोडे विलम्ब से विजय पा लेंगे। धन की आमद दोपहर बाद निश्चित होगी अतिरिक्त खर्च भी होंगे। गृहस्थ का माहौल पल-पल में बदलने से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। परिजनों के लिये समय निकालें अन्यथा मतभेद हो सकते है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन दैनिक कार्यो के अलावा धार्मिक कार्यो के लिये भी समय निकालेंगे परोपकार की भावना दिखावे की रहेगी दान पुण्य मतलब के लिये ही करेंगे। व्यवहारिक जगत के लिये आज आप नकारा ही सिद्ध होंगे। अपना कार्य साधने के लिये मीठे बनेंगे परन्तु किसी और का कार्य करने में क्रोध आएगा। कार्य-व्यवसाय से आज लाभ की उम्मीद अधिक रहेगी धन लाभ होगा भी आशाजनक लेकिन असमय होने उत्साहित नही करेगा। नौकरी वाले लोग जदबाजी में कुछ ना कुछ गड़बड़ करेंगे जिसके उजागर होने पर आलोचना होगी। पारिवारिक वातावरण गरिमामय रहेगा लेकिन परिजनों मन ही मन कुछ ना कुछ उधेड़ बुन में रहेंगे। घरेलू कार्यो की टालमटोल से बचे कलह हो सकती है। सेहत थकान को छोड़ सामान्य रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता सभी कार्यो में बाधा डालेगी फिर भी जबरदस्ती करना बाद में महंगा पड़ेगा। शारीरिक रूप से आज कुछ ना कुछ परेशानी लगी रहेगी मन अनर्गल प्रवृतियों में भटकेगा। घर अथवा व्यावसायिक कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे लेकिन फिर भी मनोरंजन की योजना बनायेगें। कार्य व्यवसाय से लाभ निश्चित होगा लेकिन किसी के सहयोग से ही। महिलाये भी आरोग्य में कमी रहने के कारण धीमी गति से कार्य करेंगी घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आशाजनक नही रहेगा फिर भी कर्म की तुलना में अधिक ही होगा। परिवार के सदस्य झुंझलाहट में बेवजह ही एक दूसरे से उलझेंगे। यात्रा टालें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभ से जिस कामना से कार्य करेंगे उसके मध्यान तक पूर्ण होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में आज अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। घर के सदस्य अथवा सहकर्मी अपनी बात मनवाने के लिये जिद पर अडंगे पूरी ना होने पर जानबूझकर किसी कार्य मे विलम्ब अथवा बिगाड़ भी सकते है। धन की आमद निश्चित होगी समय से थोड़ा आगे पीछे ही सही। नौकरी वाले लोग आज आलस्य में रहेंगे कार्यो को मजबूरी में सर पर आने पर ही करेंगे। दफ्तर अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय की तुलना में व्यवस्था कम रहेगी जिससे लाभ की मात्रा घटेगी। अपनी कमिया को अनदेखा कर अन्य लोगो मे त्रुटियां निकालेंगे। घर की स्थिति कभी सामान्य कभी उग्र रहेगी। शारीरिक दुर्बलता अनुभव करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पिछले दिन की तुलना में बेहतर रहेगा लेकिन फिर भी आज दिमाग से सभी प्रकार के डर को दूर करके ही लाभ पाया जा सकता है। दिन के आरंभ से मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे मन मे विचित्र ख्याल चलते रहेंगे। व्यवसायी वर्ग आज जल्दी ही अपने कामो में जुट जाएंगे इसके विपरीत नौकरी वाले लोग पहले विलम्ब करेंगे बाद में कार्य खत्म करने की जल्दी रहेगी। काम-धंधा मध्यान बाद से गति पकड़ेगा आज कोई बड़ा निर्णय ना ही ले तो बेहतर रहेगा। बचकानी हरकतों से आस-पास का माहौल हास्यप्रद बनाएंगे परिवार में धन अथवा अन्य कारण चिता का विषय रहेंगे। संध्या बाद यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सेहत में सुधार अनुभव होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप स्वभाव से विवेक का परिचय देंगे इसके विपरीत घर का वातावरण बेवजह के झमेलों में डालेगा जिस कारण बाहर समय बिताना अच्छा लगेगा। दैनिक कार्य आज व्यवस्थित रहेंगे अधिक से अधिक धन कमाने की मानसिकता चैन से बैठने नही देगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा व्यस्त रहेंगे फिर भी इसका लाभ आशाजनक नही मिलेगा। आज आप अनैतिक कार्यो से स्वयं ही दूरी बनाकर रहेंगे फिर भी प्रलोभन से स्वयं को बचाना बड़ी चुनौती रहेगी। धन की आमद अन्य दिनों की अपेक्षा सुधरेगी लेकिन घर मे फरमाइशें की सूची भी लंबी रहने के कारण तुरंत निकल जायेगा। सामाजिक कार्यो के प्रति उदासीनता व्यवहारिक जगत से दूरी बढ़ाएगी। स्वयं अथवा परिजन के स्वास्थ्य के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर की परिस्थितियां पल पल पर क्रोध दिलाएंगी इसलिये आज आपको अधिक से अधिक मौन रहने की सलाह है। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मी अथवा किसी बाहरी व्यक्ति से तालमेल बिगड़ेगा आपको उनका एवं उनको आपका व्यवहार उद्दंड लगेगा जिससे कलह बढ़ेगी। गलती करने पर मान लें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से भी दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा जिस लाभ के आप अधिकारी है उसे कोई अन्य ले जाएगा अथवा बहुत कम होने पर निराश होंगे। व्यवसायी वर्ग तगादा करते समय विनम्र रहें अन्यथा गरमा गर्मी में धन डूब सकता है। मन आज वर्जित और असंवैधानिक कार्यो में शीघ्र आकर्षित होगा। महिलाए घर का वातावरण जितना सुधारने का प्रयास करेंगी उतना अधिक बिगड़ेगा। सेहत में नई समस्या बनेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। जिस कार्य से कोई आशा नही रहेगी वहां से भी कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। अकस्मात लघु यात्रा आने से दैनिक कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। आलस्य से आज बचें एक बार किसी कार्य मे विलम्ब हुआ तो रात्रि तक यही क्रम जारी रहेगा। मध्यान बाद व्यस्तता बढ़ेगी व्यवसाय में अकस्मात उछाल आएगा लेकिन इसके अनुरूप आपकी तैयारी नही होने पर खासी मशक्कत करनी पडेगी फिर भी धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी आर्थिक दृष्टिकोण से भविष्य के प्रति आज निश्चिन्त रहेंगे लेकिन घर मे किसी ना किसी से कलह होकर ही रहेगी। स्वास्थ्य मानसिक दुविधा के कारण सर दर्द अथवा अन्य छोटी मोटी परेशानी आ सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन परिस्थिति कुछ एक बातो को छोड़ आपके अनुकूल रहेगी। दिन के आरंभिक भाग में थोड़ी उलझनों का सामना करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद अपने कार्यो पर गंभीर होकर ध्यान देंगे। धन लाभ की संभावना दिन भर लगी रहेगी बीच बीच मे पूर्ण होते रहने से मानसिक रूप से संतोष होगा। आज जबरदस्ती किसी के ऊपर कार्य ना थोपे अन्यथा बिगड़ने की संभावना अधिक है। महिलाए घरेलू आवश्यकता में विलंब होने पर नाराज रहेंगी आज मनाना मुश्किल ही रहेगा। सहकर्मी अथवा कोई अन्य आज अंत समय मे अपनी बात से पलटेगा इसलिये परिस्थिति अनुसार पहके से ही तैयार रहें। लंबी यात्रा आज ना करें हानि हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन यादगार रहेगा। कई दिनों से मन में चल रही कामना की पूर्ति आज होने से अकस्मात खुशी मिलेगी। कार्य व्यवसाय में भी उन्नति के योग है जिस किसी कार्य को करेंगे उसमें स्वयं के बल पर ही सफलता पा लेंगे भागीदारी के कार्यो में बड़े निर्णय लेने से आज बचें अन्यथा तालमेल की कमी के कारण आपस मे फुट पड़ सकती है। महिलाए भ्रामक खबरों पर यकीन ना करें वरना घर का सुरम्य वातावरण छोटी सी गलतफहमी के कारण लंबे समय के लिये अशान्त बनेगा। धन की आमद सही समय पर होगी फिर भी आज संतोष की कमी रहने पर कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। व्यवहारिक संबंधों को छोड़ अन्य सभी कार्य में विजय मिलेगी। सेहत उत्तम रहेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*20 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1945 – जर्मनी के न्यूरेमबर्ग शहर में द्वितीय विश्व युद्ध के प्रमुख नाज़ी युद्ध अपराधियों के विरुद्ध ऐतिहासिक ‘न्यूरेमबर्ग मुकदमे’ (Nuremberg Trials) शुरू हुए।
1947 – ब्रिटेन की तत्कालीन राजकुमारी एलिजाबेथ (बाद में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय) और लेफ्टिनेंट फिलिप माउंटबेटन का लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में विवाह हुआ।
1959 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बच्चों के अधिकारों की ऐतिहासिक घोषणा (Declaration of the Rights of the Child) को अंगीकार किया (इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष ‘विश्व बाल दिवस’ मनाया जाता है)।
1981 – भारत के दूसरे प्रायोगिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘भास्कर-II’ (Bhaskara-II) को सोवियत संघ के प्रक्षेपण यान से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा गया।
1985 – माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपना पहला ग्राफिकल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘विंडोज़ 1.0’ (Windows 1.0) बाजार में जारी किया।
1989 – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा बाल अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय संधि (UN Convention on the Rights of the Child) को अपनाया गया।
1998 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का पहला मॉड्यूल ‘ज़ार्या’ (Zarya) कज़ाखस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से प्रक्षेपित किया गया।
2016 – भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने चीन ओपन सुपर सीरीज़ प्रीमियर का खिताब जीता (यह उनका पहला सुपर सीरीज़ खिताब था)।

*20 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1750 – टीपू सुल्तान – मैसूर के शासक एवं प्रसिद्ध योद्धा (‘शेर-ए-मैसूर’)।
1905 – मीनू मसानी – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ सांसद, अधिवक्ता एवं स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख संस्थापक नेता।
1929 – मिल्खा सिंह – भारत के महान धावक एवं पद्मश्री विजेता (‘फ्लाइंग सिख’ – आधिकारिक रिकॉर्ड अनुसार)।
1962 – राजकुमार हिरानी – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सुप्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, संपादक एवं पटकथा लेखक।
1989 – बबीता फोगाट – राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान।

*20 नवंबर को हुए निधन👉*

1910 – लियो टॉल्स्टॉय – विश्व प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार एवं दार्शनिक (‘वॉर एंड पीस’ और ‘अन्ना कैरेनिना’ के लेखक)।
1975 – जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको – स्पेन के पूर्व शासक एवं तानाशाह।
1984 – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ – भारतीय उपमहाद्वीप के सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी उर्दू शायर एवं लेखक।
2017 – प्रियरंजन दासमुंशी – वरिष्ठ भारतीय राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व अध्यक्ष।

*20 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 देवप्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी व्रत।
🌟 भीष्म पञ्चक प्रारम्भ एवं कंस वध।
🌟 चातुर्मास समाप्ति।
🌟 विश्व बाल दिवस (World Children’s Day)।
🌟 अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस (Africa Industrialization Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

Leave A Reply

Your email address will not be published.