पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 24 अगस्त 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 24 अगस्त 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 अगस्त 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 20:29 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा
*💫करण-* बव – 17:24 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* प्रीति – 07:04 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:54
*🌄सूर्यास्त-* 18:52
*🌙चन्द्रोदय-* 16:34
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 27:07 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 07:31 से 09:09
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी पूर्णरात्रि , श्री श्याम बाबा जागरण , श्री दामोदर द्वादशी , पवित्रा द्वादशी , श्रावण का अन्तिम सोमवार व्रत , महाकाल सवारी उज्जैन , वंजुली महाद्वादशी व्रत , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत (पंचांग भेद से , वैष्णव यानी साधु संन्यासी आदि के लिए ) , श्री विष्णु पवित्रारोपण (उड़ीसा) , पवित्रा रोपणं व्रत (बंगाल) , आज से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तक दधित्याग व्रतारम्भ , श्रावण द्वादशी व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , शोपियान यात्रा प्रारम्भ (जम्मू – कश्मीर) , श्री छ छुंगा स्मृति दिवस , ‘अवध केसरी’ राना बेनी माधव बख्श सिंह जी जयंती , विश्व गुजराती भाषा दिवस 2026 (प्रसिद्ध गुजराती कवि लेफ्टिनेंट नर्मदाशंकर दवे जयन्ती) , अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस व अंतर्राष्ट्रीय विचित्र संगीत दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी 06:23 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , द्वादशी तिथि वृद्धि ,भौम प्रदोष व्रत , मंगलागौरी व्रत , श्री श्याम बाबा द्वादशी , शुक्र चित्रा नक्षत्र में 12:52 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:52 से , त्रिपुष्करयोग सूर्योदय से 06:21 तक , असेसा पर्व (पानीपत)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधमाः धनमिच्छन्ति*
*धनं  मानं  च  मध्यमाः  ।*
*उत्तमाः मानमिच्छन्ति*
*मानो हि महतां धनम् ।।*
*भावार्थ👉*
_निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगों को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के लिए सम्मान ही मायने रखता है। सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 अगस्त 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की या किसी के आने की भी योजना बन सकती है। धार्मिक भावना विकसित होगी। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओ को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा।  कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

79 ईस्वी – माउंट विसुवियस ज्वालामुखी फटने से रोमन शहर पोम्पेई और हरकुलेनियम ज्वालामुखी की राख में दबे गए। जिससे 15 हजार लोगों की मौत हुई (कन्फर्म नहीं)।
1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी व बसे , कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
1814 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीटी पर हमला किया।
1816 –  सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।
1820 –  एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
1909 – पनामा नहर के निर्माण के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ।
1910 – भारत के कोलकाता की तीसरी सबसे बड़ी तम्बाकू कंपनी को आईटीसी लिमिटेड ने ख़रीदा।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1971 – भारत ने ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर उसकी धरती पर पहली जीत दर्ज की।
1974 – फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991 – यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 –  चीन और दक्षिण कोरिया ने राजनयिक संबंध स्थापित किए।
1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ़ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई थी।
1995 – उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत (बिक्री शुरु की)।
1999 – पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
2004 – फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
2006 – अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008 – पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
2009 – वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स-2009’ चुनी गईं।
2011 – मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
2011- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया।
2019 – विश्व की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता, वर्ल्डस्किल्स कज़ान 2019 की रूस के कज़ान में एक भव्य समारोह में शुरूआत हुई।
2019 – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद’ से सम्मानित किया तथा बहरीन के मनामा में ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ के सम्मान से नवाजा गया।
2020 – अमेरिका में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा ने दस्तक दी। आपात मदद को मंजूरी दी, तूफान ने क्यूबा में हजारों लोग पलायन को मजबूर किए , जबकि 11 की मौत हुई।
2020 – असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया( कुल 1.8 किलोमीटर लंबा, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है)।
2020 – हैदराबाद निवासी 21 वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज मानव कैलकुलेटर बने  , माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड के तहत उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता।
2021 – पाकिस्तान ने फतह-1 का सफल परीक्षण किया।
2021 – नागपुर में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड का पहला बैच भारतीय सेना को सौंपा गया।
2021 – हाकैंडे हिचिलेमा ने जाम्बिया के सातवें राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2022 – थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा को आम चुनावों से पहले ही पद से निलंबित किया।
2022 – पीएम मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल (2600 बेड) का उद्घाटन किया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 – हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 30 सेकेंड में 7 इमारतें एक-एक कर गिरीं , 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई।
2023 – प्रधानमंत्री ने जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चौथी जी 20 संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की बैठक में मसौदा घोषणा पर चर्चा शुरू हुई।
2024 – इजरायल ने गाजा में मिसाइल दागी; दो बच्चों समेत 36 की मौत हुई।
2024 – भारतीय क्रिकेटर 38 वर्षीय शिखर धवन ने संन्यास की घोषणा की।
2025 – भारतीय टेस्ट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

*24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1818 – शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।
1833 – नर्मद (लेफ्टिनेंट नर्मदाशंकर दवे) – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1872 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
1888 – बाल गंगाधर खेर – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
1889 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
1908 – राजगुरु ( शिवराम हरि राजगुरु ) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे।
1911 – बीना दास – भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1912 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।
1924 – राम निवास मिर्धा – राजस्थान विधान सभा के पूर्व सदस्य।
1927 – दीप्ति शर्मा – भारत की महिला क्रिकेटर।
1927 – अंजलि देवी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता।
1969 – मुकेश तिवारी का जन्म सागर मध्यप्रदेश में हुआ।
1983 – अदिति शर्मा भारतीय अभिनेत्री।

*24 अगस्त को हुए निधन👉*

1925 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर समाजसुधारक।
1968 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
1972 – वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई – भारतीय साहित्यकार थे जो तमिलनाडु से थे।
1988 – छ छुंगा – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मिज़ोरम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
2000 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
2014 – हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।
2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।
2019 – अरुण जेटली भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता , राजनेता एवं पूर्व मन्त्री थे।
2021 – ओ. चंद्रशेखर मेनन – एक भारतीय पेशेवर फुटबॉलर थे।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री आर्लीन सोरकिन (67) का निधन हुआ।
2023 – गिटार वादक बर्नी मार्सडेन (72) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर पहलवान ब्रे वायट (36) का निधन हुआ।
2023 – हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री सीमा देव (81) का निधन हुआ।
2024 – जमैका के एथलीट जॉर्ज रोडेन (97) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता विलियम रेनॉल्ड्स (90) का निधन हुआ।

*24 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 शोपियान यात्रा प्रारम्भ (जम्मू – कश्मीर)।
🌟 श्री छ छुंगा स्मृति दिवस।
🌟 ‘अवध केसरी’ राना बेनी माधव बख्श सिंह जी जयंती।
🌟 विश्व गुजराती भाषा दिवस 2026 (प्रसिद्ध गुजराती कवि लेफ्टिनेंट नर्मदाशंकर दवे जयन्ती)।
🌟 अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय विचित्र संगीत दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.