पर्यावरण संरक्षण मानव अस्तित्व की अनिवार्य आवश्यकता : हनुमान कौशिक

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रकृति निस्वार्थ भाव से मानव जीवन का पालन-पोषण करती है, इसलिए उसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

न्यूज़ डेस्क हरियाणा। भिवानी, 1 अगस्त। सोमवीर शर्मा।पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा का प्रेरणादायी संदेश देते हुए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का 53वां जन्मदिवस भिवानी में जनसेवा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों ने पौधारोपण और जरूरतमंद बच्चों की सहायता कर जन्मदिन को सेवा और संस्कार से जोड़ने का संदेश दिया।
“म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान”, “जीवन ज्योति फाउंडेशन” तथा “एक विचार एक सोच मंच” के संयुक्त तत्वावधान में हांसी रोड स्थित श्रीराम नि:शुल्क पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित स्टेशनरी सामग्री एवं फल वितरित किए गए। श्रावण मास के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में बेलपत्र का पौधा भी रोपित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित हनुमान कौशिक ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव अस्तित्व की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन एवं अन्य पारिवारिक अवसरों को पौधारोपण और समाजसेवा जैसे जनहित कार्यों के माध्यम से मनाने की परंपरा विकसित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हनुमान कौशिक रहे जबकि समारोह की अध्यक्षता जीवन ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष सोमवीर शर्मा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कल्लू शर्मा, ब्रह्माकुमारीज के मीडिया कोर्डिनेटर धर्मबीर सिंह नागर, कर्मचारी नेता सूरजमल लेंघा, पूर्व सैन्य अधिकारी एवं समाजसेवी राज नरेंद्र फौगाट, छात्र संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र भोलू रहे। स्कूल प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष रमेश बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हनुमान कौशिक ने कहा कि हमें अपने परिजनों व मित्रों के जन्मदिन मनाने का सबसे बेहतरीन तरीका समाज सेवा और पर्यावरण की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव अस्तित्व की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी जोर देते हुए प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से भाजपा विधायक हैं। जोकि स्वयं भी समाजसेवा के कार्यों में अग्रणीय रहते हैं। वे पूर्व में हिमाचल सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनके पिता स्व.पंडित संतराम शर्मा भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मंत्री रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन और अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री व फल वितरित किए गए। जीवन ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष सोमवीर शर्मा ने कहा कि विभिन्न जनसंगठनों द्वारा प्रत्येक वर्ष सुधीर शर्मा के जन्मदिन पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विधायक सुधीर शर्मा की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पाठशाला परिसर में बेलपत्र का पौधा रोपित किया गया। उन्होंने कहा कि जिस बार प्रकृति मां की तरह हमारा निस्वार्थ लालन-पालन करती है उसी तरह हमें भी प्रकृति की देखभाल करनी चाहिए तथा उसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष रमेश बंसल, अमित वैद, जितेंद्र वालिया, पवन शर्मा, जितेंद्र धारीवाल भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.