पानीपत: कलयुगी पिता की करतूत; लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

हरियाणा के पानीपत में मानवता शर्मसार। महिला के साथ 7 साल से लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से रुह कंपा देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला के साथ सात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग की मां पिछले सात वर्षों से जींद निवासी श्रीभगवान के साथ लिव-इन में रह रही थी। वहीं बुधवार रात श्रीभगवान की नियत बिगड़ी और महिला की बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।  वारदात के बाद उसने किशोरी को मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं पीड़िता ने सुबह उठकर अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई और जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। महिला ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और दबिश देकर आरोपी श्रीभगवान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना ने इलाके के लोगों को दहला कर रख दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.