पानीपत में शर्मसार हुए रिश्ते, कलयुगी बेटे ने मां को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पानीपत में कलयुगी बेटे ने मां को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मां का आरोप है कि बेटे ने पहले नशीले पदार्थ खिलाकर बेसुध किया और फिर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार  बेटे ने मां के साथ दुष्कर्म किया। मां का आरोप है कि बेटे खुद भी नशे का आदी है और मुझे भी कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।  इतना ही नहीं बल्कि मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.