पानीपत: राजाखेड़ी गांव में बंद मकान पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पानीपत के राजाखेड़ी गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक बंद मकान पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। गाड़ी और गेट पर हुआ हमला। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, दहशत का माहौल।

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां जिले के किला थाना क्षेत्र के गांव राजाखेड़ी में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन हमलावर आए और बंद पड़े मकान पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। मकान के मुख्य गेट और बाहर खड़ी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां दागी। इधर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आरोपियों की पहचान के लिए गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  मौके से चार खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.