पानीपत: 10 करोड़ के श्रमिक कार्ड घोटाले में 2 और ऑपरेटर गिरफ्तार

पानीपत में 10 करोड़ के फर्जी श्रमिक कार्ड घोटाले में स्टेट क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई। दो कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार। जानें मामले की पूरी अपडेट।

पानीपत: हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) में हुए करीब 10 करोड़ रुपये के बहुचर्चित फर्जी श्रमिक कार्ड घोटाले में स्टेट क्राइम र्मा, ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच टीम ने विभाग के दो कंप्यूटर ऑपरेटरों सागर पूनिया और कमल सैनी को गिरफ्तार किया है। क्राइम करता ब्रांच की लगातार कार्रवाई के बाद श्रम विभाग के दूसरे कर्मचारियों और उच्च अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

स्टेट क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते को हुए कंप्यूटर ऑपरेटर सागर पूनिया को बुधवार को समालखा के पास डिडवाड़ी गांव से गिरफ्तार किया था। आरोपी सागर को वीरवार को अदालत में पेश किया गया।

उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इससे पहले क्राइम ब्रांच ने एक अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर कमल सैनी निवासी घड़ौली, शहजादपुर, अंबाला को 22 जून को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कमल सैनी को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उससे घोटाले से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद कमल को भी कोर्ट में पेश कर न्यायिक गया है। हिरासत में भेज दिया। दोनों कंप्यूटर ऑपरेटरों से पहले स्टेट क्राइम ब्रांच इस घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल सहायक कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंघल को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.