पुंडरी के ईंट भट्ठे पर पारिवारिक कलह में खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

कैथल के पुंडरी में पारिवारिक विवाद के दौरान 16 वर्षीय बेटे ने कस्सी से हमला कर अपने 55 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है।

कैथल : पुंडरी के गांव भाणा स्थित सरस्वती ईंट भट्ठे पर गुरुवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान 16 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद भट्ठे पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के निवासी लक्ष्मी प्रसाद जिसकी उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे लक्ष्मी प्रसाद का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर उनका 16 वर्षीय बेटा भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान बेटे ने कस्सी से अपने पिता पर हमला कर दिया। कस्सी का वार गले पर लगने से लक्ष्मी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही DSP सुशील प्रकाश, CIA कैथल और पुण्डरी थाना की जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.