पुलिस लोगो लगी कार से पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हुआ चालक, इसराना का मामला

पानीपत के इसराना में पुलिस लोगो लगी कार से पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हुआ चालक। थाने में शिकायत दर्ज।

पानीपत : इसराना में पुलिस लोगो लगी कार से पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार होने का मामला सामने आया है। मामला इसराना स्थित गुरु नानक फिलिंग स्टेशन का है, जहां 21 सितंबर को सफेद रंग की i20 कार में एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर पहुंचा। कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ बताया जा रहा है।

पंप कर्मचारियों के मुताबिक, कार में आए व्यक्ति ने करीब 30 लीटर पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद आरोपी ने भुगतान नहीं किया और कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक की ओर से इसराना थाने में शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कार और घटना से जुड़ी तस्वीरें कैद होने की बात सामने आई है। अब शिकायतकर्ता पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.