प्रेमनगर परिसर में जल्द शुरू होगा गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण, दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को होगी आसानी
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में स्थापना के 11 साल बाद दो नए छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी। करीब 400 छात्राओं को मिलेगी आवास सुविधा।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की स्थापना के 11 साल बाद छात्राओं को रिहायशी सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। दो अलग-अलग छात्रावास बनाए जाएंगे जिनसे करीब 400 छात्राओं को परिसर में रहने की सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय के पहले छात्रावास के निर्माण के लिए पीएम उषा फंड से करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।