फतेहाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से महिला की मौत

फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी में आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत ढही। मलबे में दबने से एक महिला की दर्दनाक मौत।

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत गिर गई। वहीं इस घटना में मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान नन्ही देवी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि  तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण मकान की छत गिर गई। महिला मलबे में दब गई। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग घरों से बाहर निकले। मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.