फतेहाबाद: रतिया में शराब ठेके पर डकैती, सेल्समैन का हाथ काटा
फतेहाबाद के रतिया में नकाबपोश बदमाशों ने शराब ठेके पर की डकैती। सेल्समैन पर तेजधार हथियार से हमला कर हाथ काटा, नकदी लूटकर फरार। सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात।
फतेहाबाद : फतेहाबाद के रतिया इलाके में स्थित घासुआ और रूपावली के बीच शराब के ठेके पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। तीन नकाबपोश लुटेरों ने सेल्समैन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर उसका हाथ काट दिया। हवाई फायर किए और हजारों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
हथियारों से लैस 3 बदमाश ठेके के अंदर घुसे, विरोध करने पर सेल्समैन पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी कलाई/हाथ काट दिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। बदमाशों ने गल्ले से हजारों रुपये लूटे और फरार हो गए। घायल सेल्समैन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रतिया डीएसपी और सदर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।