फरीदाबाद: भारत कॉलोनी में खड़ी कार में लगाई आग; CCTV में कैद हुई वारदात

फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में बाइक सवार युवक ने खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर लगाई आग। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

फरीदाबाद : फरीदाबाद के नहर पार स्थित भारत कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक सवार युवक ने खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 45 फीट रोड पर सैनी मंदिर के पास की बताई जा रही है। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी युवक बाइक से आता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले कार पर पेट्रोल डाला और फिर आग लगाकर मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.