फरीदाबाद: सोतई गांव में निकला 12 फुट लंबा विशाल अजगर; ग्रामीणों में दहशत

फरीदाबाद के सोतई गांव के पास आगरा नहर किनारे दिखा 12 फुट लंबा विशाल अजगर। सड़क पर अजगर देख राहगीरों में मचा हड़कंप, वन्य विभाग को दी गई सूचना। पूरी खबर पढ़ें।

फरीदाबाद : फरीदाबाद के सोतई गांव के पास आगरा नहर किनारे सोमवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 12 फुट लंबे अजगर को देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों में डर का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने तुरंत वन्य एवं प्राणी विभाग को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि अजगर कुछ देर तक नहर किनारे सड़क पर पड़ा रहा, जिसके चलते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई वाहन चालक भी मौके पर रुक गए और कुछ लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर किनारे पहले भी कई बार अजगर दिखाई दे चुके हैं। गर्मी बढ़ने के कारण अक्सर ये सांप पानी और ठंडी जगहों की तलाश में बाहर निकल आते हैं।वन्य एवं प्राणी विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर धीरे-धीरे नहर की ओर चला गया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.