फर्जी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा खुलासा, कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ जांच

करनाल के घरौंडा अनाज मंडी में IDFC First Bank के 645 करोड़ के घोटाले को लेकर सीबीआई ने रेड की है। आढ़त फर्मों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

करनाल : सीबीआई ने IDFC First Bank से जुड़े 645 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सीबीआई की 4 से 5 टीमों ने घरौंडा अनाज मंडी में रेड डाली है।  घरौंडा मंडी की कई आढ़त की फर्मो के तार घोटाले से जुड़े होने की सूचना पर सख्त  एक्शन लिया गया है।

सीबीआई अधिकारी आढ़त फर्मों के रिकॉर्ड को खंगालने के लिए मार्किट कमेटी दफ्तर भी पहुंचे। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, मंडी की 3 से 4 फर्मों पर फर्जी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त होने पुख्ता सबूत मिले।

बता दें कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IDFC First Bank से जुड़े 645 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई की। ED की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II की टीम ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की। ED ने यह जांच हरियाणा पुलिस की फरवरी 2026 में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। FIR में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के IDFC First Bank और AU Small Finance Bank में रखे सरकारी खातों के बैलेंस में गड़बड़ी सामने आने का जिक्र था।

ED की छापेमारी कई ज्वेलर्स और उनसे जुड़ी कंपनियों पर हुई। इनमें मलिक ज्वेलर्स, KLG Jewels, M.B. Gold Traders, शाम ज्वेलर्स और सुंदर ज्वेलर्स समेत कई ठिकाने शामिल हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, गौरव कंसल ने कथित तौर पर सरकारी रकम को अलग-अलग खातों में पहुंचाने और उसकी लेयरिंग में बिचौलिए की भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.