बर्खास्तगी और दमन के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे कर्मचारी, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग
भिवानी में नगर परिषद और दमकलकर्मियों की हड़ताल का 30वां दिन। सामूहिक मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।
भिवानी। नगर परिषद के सफाई और दमकलकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में धरनास्थल पर सफाई और दमकलकर्मियों ने सामूहिक मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि बर्खास्तगी और पुलिस के दमन के बावजूद वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।