बवानीखेड़ा की भाविका का ऑस्ट्रेलिया में चयन, 1.75 करोड़ की स्कॉलरशिप
बवानीखेड़ा की भाविका बेरवाल को ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी में 1.75 करोड़ की फुली फंडेड पीएचडी स्कॉलरशिप मिली। बायोमेडिसिन क्षेत्र में करेंगी शोध।
बवानीखेड़ा। कस्बे की भाविका बेरवाल का ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी में बायोमेडिसिन विषय में पूरी तरह फंडेड पीएचडी के लिए चयन हुआ है। उन्हें ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी पोस्टग्रेजुएट रिसर्च स्कॉलरशिप और ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल पोस्टग्रेजुएट रिसर्च स्कॉलरशिप के तहत 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता मिलेगी।